146 व्यक्तियों को 02 करोड़ 10 लाख 83 हजार रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान की
लखनऊ: 04 फरवरी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 146 व्यक्तियों को 

02 करोड़ 10 लाख 83 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है। यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद भदोही की श्रीमती सुधारा देवी, सुल्तानपुर के  अब्दुल कलाम तथा प्रतापगढ़ की श्रीमती आशा देवी आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।