लखनऊ। कई चरणों की मतगणना में उठापटक के बाद मोहनलालगंज सीट पर भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर ने जो रफ्तार पकड़ी वह जीत के परिणाम पर ही जाकर रुकी। पिछली बार लगभग डेढ़ लाख वोटों से जीत दर्ज करने वाले कौशल किशोर ने दूसरी बार मोहनलालगंज सीट पर खबर लिखे जाने तक लगभग सवा लाख वोटों से आगे चल रहे थे।
पहले चरण में भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर बसपा के सीएल वर्मा से लगभग एक हजार वोटों से पिछड़ गए। भाजपा को पहले चरण में 17 हजार 2०8 और बसपा प्रत्याशी को 18 हजार 263 मत मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आरके चौधरी को केवल एक हजार 37० वोट ही मिल पाए। वहीं यह सिलसिला आगे बढ़ते हुए 1०वें चरण की गिनती में बसपा को एक लाख 72 हजार 524 वोट मिले तो इसके मुकाबले भाजपा को एक लाख 96 हजार 716 मत प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस को केवल 15 हजार 975 वोट ही मिल पाए। इसके बाद 11वें चरण में भाजपा ने काफी छलांग लगाकर बसपा को लगभग 28 हजार वोटों से पीछे ढकेल दिया। वहीं 12वें चरण में भाजपा के कौशल किशोर को दो लाख 36 हजार 796 तो बसपा के सीएल वर्मा को दो लाख 6 हजार 476 मत ही मिल पाए। जबकि कांग्रेस के आरके चौधरी को 19 हजार 656 वोट मिले।
लगभग 24वें चरण तक भाजपा-बसपा के बीच कांटे का संघर्ष चलता रहा। जब मतगणना का चरण 25वें चरण की गिनती ने मोहनलालगंज सीट की तस्वीर लगभग साफ कर दी। इस चरण में भाजपा ने जहां चार लाख 92 हजार 845 वोट मिले तो बसपा को चार लाख 41 हजार 293 वोट मिल गए। यहां से लगभग पचास हजार वोटों की बढ़त तीसवें चरण तक पहुंचते-पहुंचते लगभग 9० हजार के अंतर तक पहुंच गई। तीसवें चरण में भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर जहां पांच लाख 91 हजार 594 वोट मिले तो बसपा प्रत्याशी सीएल वर्मा को पांच लाख 8 हजार 959 वोट ही मिल पाए। जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी आरके चौधरी 54 हजार 261 वोट पाकर लड़ाई से काफी पीछे छूट गए। मोहनलालगंज सुरक्षित सीट पर भाजपा ने 23 साल बाद एक बार फिर अपना इतिहास दोहराया है। वहीं सपा की चार बार वाली जीत की बराबरी भी कर ली। वर्ष 1991 और 1996 में भाजपा इस सीट पर लगातार जीती थी। इसके बाद वर्ष 1998 के उपचुनाव में सपा ने कब्जा कर लिया। रीना चौधरी 1998 के बाद 1999, जयप्रकाश रावत ने 2००4 और फिर सुशीला सरोज ने 2००9 में यह सीट सपा के पास सुरक्षित रखी थी। 2०14 में 18 साल के अंतराल के बाद कौशल किशोर ने इस सीट पर भाजपा के सूखे को खत्म किया। 2०14 के चुनाव में 4,55,274 वोटों के साथ उन्होंने बसपा प्रत्याशी आरके चौधरी (3,०9,858) को हराकर इस सीट पर कब्जा जमाया था। भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर ने लगातार दूसरी बार इस सीट पर जीत हासिल कर 23 साल बाद एक बार फिर भाजपा के इतिहास को दोहराया है।
कौशल किशोर ने दोबारा मोहनलालगंज सीट पर कब्जा जमाया