संतोष कुमार श्रीवास्तव सातवी बार अध्यक्ष निर्वाचित

राज्य सेतु निगम संयुक्त कर्मचारी परिषद द्बिवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न


लखनऊ। राज्य सेतु निगम संयुक्त कर्मचारी परिषद का द्बिवार्षिक अधिवेशन सेतु निगम परिसर में सम्पन्न हुआ। द्बिवार्षिक अधिवेशन के पहले दिन 26 मई को चुनाव में सर्वसम्मति से संतोष कुमार श्रीवास्तव को सातवी बार अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में एक बार फिर शिवकुमार तिवारी महामंत्री चुने गए। नव निर्वाचित कार्यकारिणी में सुधीर कुमार शुक्ला संयोजक, प्रहलाद निषाद सह संयोजक, शीतला भक्त सिह कार्यवाहक अध्यक्ष, कुलदीप सिह और विकास तिवारी उपाध्यक्ष, शिवपूजन शर्मा कोषाध्यक्ष, अरूण श्रीवास्तव सह महामंत्री, प्रदीप कुमार शुक्ला और अवधेश सिह मंत्री चुने गए। आलोक कुमार द्बिवेदी और प्रभाकर पाल संगठन मंत्री, बब्बू कुमार प्रचार मंत्री, ऊषा तिवारी कार्यालय मंत्री, मो. शरीफ, विजय कुमार तिवारी,अरूण कुमार, सत्यम पाण्डेय सदस्य कार्यकारिणी चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को 27 मई को मुख्य अतिथि भारतीय मजूदर संघ के पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष बृज किशोर द्बिवेदी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।