लोगो ने विश्व योग दिवस पर प्रतिभाग कर योग किया : केशव

लखनऊ । उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  आज प्रयागराज भ्रमण के दौरान विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रयाग संगीत समिति तथा मदनमोहन मालवीय स्टेडियम में योगाभ्यास किया। मदनमोहन मालवीय स्टेडियम में लगभग 6००० से अधिक लोगो ने विश्व योग दिवस पर प्रतिभाग कर योग किया। योग दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 48 सरकारी विभागों/संस्थाओं ने अपना सहयोग प्रदान किया। इस बार पूरे मैदान को आठ सेक्टरों में बांटा गया तथा आठो सेक्टरों को ऋषियों के नाम पर रखा गया जिसमें महर्षि पंतजलि, गुरू गोरक्षनाथ, महर्षि अगस्त्य, महर्षि घेरन्ड, महर्षि अष्टावक्र, महर्षि पाराशर, महर्षि व्यास तथा महर्षि वशिष्ठ कुल आठ ऋषियों पर आठ सेक्टर बनाये गये थे। उप मुख्यमंत्री ने अन्त में योग दिवस मे सहयोग करने वाली संस्थाओं तथा सम्बन्धित व्यक्तियों को शील्ड देकर सम्मानित भी किया। 


 योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह योग कार्यक्रम सरकार के साथ-साथ सभी लोगो तथा समाज के हर व्यक्ति का है। उन्होंने कहा कि योग रोजगार से जुड़े इसके लिए सरकार द्बारा बड़े कदम उठाये गये है। योग दिवस पर पूरी दुनिया मे योग किया जा रहा है। प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश एवं भारत के कोने-कोने मे लोग योग कर रहे है।  उक्त बातें आज प्रयागराज मे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में पांचवे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने योग कर रहे हजारों लोगो को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि योग को अपनाकर लोग अपने रोगो से मुक्ति पा रहे है। उन्होंने कहा कि अनेक प्रतिभाशाली योग गुरू अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है।   उन्होंने कहा कि योग कार्यक्रम किसी दल या किसी पार्टी का नही बल्कि समाज के हित का कार्यक्रम है, इस कार्यक्रम में हर किसी की भागीदारी हो, जिससे योग के माध्यम देश को निरोग बनाया जा सके। उप मुख्यमंत्री ने पांचवे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पूरी दुनिया, देश एवं प्रयागराज में योग करने वाले लोगो को शुभकानायें दी। उप मुख्यमंत्री ने मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में योग करने के बाद कहा कि कुछ कार्यक्रम न तो किसी दल के होते न किसी सरकार के होते है बल्कि 13० करोड़ देश की जनता के होते है और यह विश्व योग दिवस उसी का हिस्सा है तथा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत उसी का एक स्वरूप है। भारत ही नही, पूरे विश्व में विश्व योग दिवस का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर मा. प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया कि उनके प्रयासों से योग को विश्व स्तर पर पहचान मिल सकी।


उप मुख्यमंत्री  इसके बाद सरस्वती हाईटैक सिटी के पास चल रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंचकर पीपल का पौधा रोपित किया। उन्होंने यहां पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर्बल पौधे रोपित किये जायें तथा इस सड़क को हर्बल रोड नाम भी दिया जाय। उन्होंने कहा कि लगाये जा रहे पौधों की देखभाल एवं सुरक्षा के लिए स्थानीय लोगो को भी पौधोरोपण कार्यक्रम में सम्मिलित करने हेतु प्रोत्साहित किया जाये। उन्होेने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं आयुर्वेद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग द्बारा राज्य के मार्गों पर हर्बल, आयुर्वेदिक औषधिेयों के पौधे लगाये जा रहे हैं। इसी कड़ी मेे उन्होंने आज प्रयागराज के अरैल घाट नैनी पर बनाये गये हर्बल रोड का निरीक्षण करते हुए वृक्षारोपण किया और औषधीय पौधों की उचित देखभाल करने के सख्त निर्देश दिये। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने जन समस्याये ंभी सुनी व उनके निराकरण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।


विश्व योग दिवस पर उप मुख्यमंत्री के साथ मण्डलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल, एडीजी एस.एन.साबत, जिलाधिकारी प्रयागराज भानुचन्द्र गोस्वामी, एसएसपी प्रयागराज अतुल शर्मा, सीडीओ अरविन्द सिह, एडीएम सिटी अशोक कनौजिया सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने योग किया।