तेहरान ने वॉशिगटन को चेतावनी दी कि हमला युद्ध की आग में झोंक देगा

रान द्बारा अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। कुछ दिनों पहले तेल टैंकरों पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान पर आरोप लगाया था। इस तनाव के मद्देनजर अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है। अमेरिका ने ईरान पर ओमान की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हमलों का आरोप लगाया है। ईरान ने आरोपों से इनकार किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ सोमवार से नये बड़े प्रतिबंध लगाये जाएंगे। ट्रंप ने इसके कुछ ही घंटे पहले कहा था कि यदि ईरान परमाणु हथियार बनाने पर काम करना बंद कर दे तो वह उसके (ईरान के) सबसे अच्छे दोस्त बन सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि यदि इस्लामी देश परमाणु हथियार की इच्छा त्याग दे तो वह उसके ''सबसे अच्छे मित्र'' होंगे और देश एक ''अमीर'' देश हो सकता है।
ईरान की यह चेतावनी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के इस खुलासे के बाद आई है जिसमें उन्होंने अंतिम क्षणों में हमले को रोकने की बात कही थी।
ईरान की तरफ एक भी गोली चली तो अमेरिका और उसके सहयोगियों के हितों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में, इस क्षेत्र में स्थिति ईरान के हक में है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका ईरान पर हमला करने के लिए तैयार था, लेकिन अंतिम समय पर योजना को वापस ले लिया गया । ट्रंप ने पिछले वर्ष अमेरिका को उस अंतरराष्ट्रीय समझौते से अलग कर लिया था जिसका उद्देश्य उस पर प्रतिबंधों में राहत के बदले ईरान के परमाणु महत्वाकांक्षा पर नियंत्रण करना था। तनाव तब से ही बढ़ा हुआ है क्योंकि ट्रंप ने उन प्रतिबंधों को फिर से बहाल कर दिया जिसका उद्देश्य ईरान की तेल बिक्री को अवरुद्ध करना था।
तेहरान ने वॉशिगटन को चेतावनी दी कि किसी भी तरह का हमला पश्चिम एशिया में उसके हितों को गंभीर नुकसान पहुंचाएगा और इस क्षेत्र को युद्ध की आग में झोंक देगा।