गौशाला प्रबन्धन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ
पशुपालन विभाग एवं प्रादेशिक जीव जन्तु कल्याण बोर्ड, उप्र के संयुक्त तत्वावधान में ''जीव जन्तु कल्याण एवं गौशाला प्रबन्धन पर 22 जुलाई से 24 जुलाई तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम यहाँ महानगर स्थित पशुपालन विभाग के पशुधन प्रसार अधिकारी प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित होगा।

यह जानकारी पशुपालन विभाग के निदेशक डा यूपी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत सरकार के भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के सदस्य  गिरीश शाह, भारत सरकार के स्टेट एनीमल वेलफेयर आफिसर, डा आरबी चैधरी, गो-सेवा आयोग के अध्यक्ष, नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव, नगर आयुक्त, लखनऊ पशु क्रूरता निवारण समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे।