आपसी विवाद के चलते पति गला घोटकर पत्नी की कर दी हत्या 

घर के बाहर बरामदे में पड़ा था शव




घर के बाहर बरामदे में पड़ा था शव


अक्सर होता था विवाद


मायका पक्ष लगा रहा हत्या का आरोप


बाराबंकी । बाराबंकी जिले में दंपति में आपसी विवाद के चलते पति गला घोटकर पत्नी की हत्या कर दी। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को शव घर के बाहर बरामदे में पड़ा मिला। मृतका के गले में लाल निशान है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पति का कहना है कि आपसी विवाद के चलते उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। मायका पक्ष के लोगों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के बदन पुरवा गांव का है। 


नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदन पुरवा निवासी संदीप शर्मा ने सोमवार  की भोर परिवारीजनों के साथ मिलकर अपनी पत्नी रचना शर्मा( 30) की गला घोटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घर के बाहर बरामदे में पड़े शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के गले में लाल निशान है। मृतका के पति संदीप ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। जिससे रचना ने फांसी लगा ली है। उसने हत्या नहीं की है। उसने शव को फंदे से शव क्यों और किसकी मदद से उतारा यह संदीप नहीं बता रहा है।   रचना की शादी मई 2013 में संदीप के साथ हुई थी। उसका मायका ग्राम जुग्गौर थाना चिनहट जिला लखनऊ है। रचना की मौत की जानकारी होते ही उसके परिवारी जन बदन पुरवा गांव पहुंचे। सभी रो-रोकर बेहाल थे। मृतका के पिता व भाई। हत्या का आरोप लगाते हुए। पुलिस को तहरीर दी है।