युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर मच गया हड़कंप 

युवक की सिर कूंच कर नृशंस हत्या,सड़क किनारे फेंका शव


रात में मां को फोन कर घर न आने की जानकारी


सुबह साढ़े छह बजे मिली सूचना 


 24 अप्रेल को शादी थी 









 लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के सेवई गांव के पास सड़क किनारे युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। युवक की चाभी लगी बुलेट सड़क पर खड़ी हुई थी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई तो पता चला कि मृतक विवेक कुमार सिंह, पिता का नाम राम मिलन सिंह,निवासी दाऊद नगर, थाना गोसाईंगंज लखनऊ  है।  सेवई गांव के पास संविदा कर्मी युवक सिर कूंच कर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव सड़क के किनारे फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान कर ली है। 


 युवक रविवार दोपहर बाद घर से ड्यूटी करने गया था। पुलिस ने शव कापोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राम मिलन सिंह,पत्नी आशा सिंह,मृतक विवेक कुमार सिंह उर्फ गोलू 22 वर्ष, अभिषेक सिंह के साथ ग्राम दाउदनगर, थाना गोसाईगंज लखनऊ में रहते हैं। विवेक सिंह संविदा पर काम करने के साथ ही बीएससी कर रहा था।
राम मिलन सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर बाद वह विवेक के साथ ही गए थे, और सेवई बाजार से सब्जी लेकर घर वापस लौट आए थे, विवेक लखनऊ शहर चला गया था। राम मिलन सिंह का कहना था कि रविवार शाम घर पर फाग गाया जा रहा था, करीब 10 बजे विवेक का फोन उसके मां के पास आया था, उसने कहा कि अब देर हो गयी है, अब नाइट शिफ्ट की ड्यूटी करके लौटूंगा।


उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े छह बजे भतीजे घनघोर सिंह ने फोन से सूचना दी कि विवेक सिंह की बाइक सेवई में खड़े होने की सूचना मिली, जब यहां आकर देखा तो उसका शव सड़क किनारे पेट के बल पड़ा हुआ था, और उसकी हत्या सिर को कूंच कर कर दी गई है,वहीं सिर के पीछे का कुछ हिस्सा गायब है। विवेक का विवाह बाराबांकी के विजय मऊ गांव से होना था, 9 फरवरी को तिलक समारोह का आयोजन बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ था, अब 24 अप्रैल को बारात लेकर जाना था।लेकिन किसी की नजर लग गई। इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह प्रभारी सुशांत गोल्फ सिटी ने बताया कि जघन्य हत्या है, पिता ने किसी पर शक नहीं जताया है, जांच शुरू कर दी गई है, जल्दी ही खुलासा हो जाएगा।