भारतीय पुलिस सेवा के 4 अधिकारियों का स्थानान्तरण: अपर मुख्य सचिव, गृह

लखनऊ । अपर मुख्य सचिव, गृह ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के 4 अधिकारियों का स्थानान्तरण 2 अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के कारण किया गया है। उन्हांेने बताया कि पुलिस महानिदेषक, फायर, जावीद अहमद व पुलिस महानिदेषक, सी.बी.सी.आई.डी.,  विरेन्द्र कुमार के 31 मार्च 2020 को सेवानिवृत्त होने के कारण यह स्थानान्तरण किये गये है।
श्री अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिदेषक, विषेष जांच, उ.प्र. विष्वजीत पात्रा को पुलिस महानिदेषक सी.बी.सी.आई.डी., व अपर पुलिस महानिदेषक नियम एवं ग्रन्थ, उ.प्र. चन्द्र प्रकाष को पुलिस महानिदेषक विषेष जांच उ.प्र. लखनऊ के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।
अपर मुख्य सचिव, गृह ने यह भी बताया कि पुलिस महानिदेषक/अपर पुलिस महानिदेषक, पी.टी.सी., मुरादाबाद, बृजराज को पुलिस महानिदेषक पी.टी.सी. मुरादाबाद के पद पर तैनात किया गया। साथ ही पुलिस महानिदेषक, उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, आर. के. विष्वकर्मा को पुलिस महानिदेषक उ.प्र.पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के साथ-साथ पुलिस महानिदेषक फायर सर्विस उ.प्र.का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।