अयोध्याः राम राज्य की आधारशिला

अयोध्याः राम राज्य की आधारशिला


अब तो राममंदिर देश की आस्था और अस्मिता से भी जुड़ गया


राम मंदिर भूमि पूजन संपन्न


सबके राम, सबमें राम'


 भूमिपूजन से पीएम मोदी ने दिया भाईचारे का संदेश


 महेन्द्र शुक्ल



  • अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन के बाद पीएम मोदी ने दिया एकता, भाईचारे का संदेश

  • मोदी ने कहा कि राम सबके हैं और सबमें हैं, प्रेम और भाईचारे के जोड़ से राम मंदिर की शिलाओं का जोड़ना है

  • मोदी बोले- हमें सभी की भावनाओं का ध्यान रखना है, हमें सबके साथ से, सबके विश्वास से, सबका विकास करना है


 लखनऊ ।  करीब 500 सालों तक चले विवाद और हिंदुस्तान के इतिहास की सबसे लंबी कानूनी लड़ाई के बाद बुधवार को अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि में भव्य मंदिर  के लिए भूमिपूजन हुआ। राम मंदिर की आधारशिला रखने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राम सबके हैं और सबमें हैं। मंदिर के भूमिपूजन  के साथ ही भारत के सबसे चर्चित और लंबे वक्त तक चले विवाद के एक तरह से पूरी तरह खत्म होने का ऐलान करते हुए उन्होंने भाईचारे का संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि राम का सब जगह होना भारत की विविधता में एकता का जीवन चरित्र है। हालांकि, असदुद्दीन ओवैसी और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से भूमिपूजन में पीएम मोदी के शामिल होने पर सवाल उठाते हुए नया विवाद पैदा करने की कोशिश जरूर की जा रही है।

 

नरेंद्र दामोदर दास मोदी भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। 26 मई 2014 को उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के राज्य वाराणसी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। 2014 के लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी ने वडोदरा और वाराणसी दोनो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ा था। दोनो ही सीटों से उन्हे भारी मतो से सफलता मिली थी हालांकि बाद में उन्होंने वडोदरा सीट छोड़ दी।

नरेंद्र मोदी का जन्म गुजरात के वडनगर में 17 सिंतबर 1950 को हुआ था। नरेंद्र मोदी का शुरुआती समय संघर्ष भरा रहा था। केवल 17 साल की आयु में उन्होंने घर छोड़ दिया। 20 वर्ष की उम्र में वे आरएसएस के नियमित सदस्य बन गए थे। भारत के प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री (2001-2014) रह चुके हैं। मोदी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान करीब 100 नई लोक कल्याणकारी योजनाओं पर काम किया गया जैसे जनधन योजना, मेक इन इंडिया, प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना, डिजिटल इंडिया मिशन आदि। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे देश में 2 करोड़ टॉयलेट बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस विषय पर बॉलीवुड में एक फिल्म भी बन चुकी है। दिन के 24 घंटे में से नरेंद्र मोदी 18 घंटे तक काम करते हैं। नरेंद्र मोदी के दिन की शुरुआत योग से होती है। नरेंद्र मोदी पूर्ण रुप से शाकाहारी भोजन करते हैं। मोदी समय के काफी पाबंद है अगर वो दिल्ली में होते हैं तो सुबह 9.30 बजे ऑफिस पहुंच जाते हैं।

 

अब तो राममंदिर देश की आस्था और अस्मिता से भी जुड़ गया। तभी तो 130 करोड़ की आबादी में 150 लोगों को भेजा गया निमंत्रण पूरे देश को भेजे निमंत्रण जैसा लग रहा है। इसमें सबसे खास निमंत्रण जो पूरे देश को सच में अच्छा लगा वह है बाबरी मंदिर के पक्षकार हाजी महबूब इकबाल अंसारी को बुलाया जाना। उनकी खुशी और भावना इसी से समझी जा सकती है कि वह प्रधानमंत्री को रामचरित मानस और रामनामी गमछा भेंट करेंगे। सैकड़ों वर्षों के विवादित घटनाक्रम में इससे सुन्दर दूसरा पल शायद और कभी हो भी नहीं हो सकता। यही तो भारत की खासियत है। यूं तो इस पूरे विवाद मेंके 2016 में निधन के बाद इकबाल अंसारी बने लेकिन इस पूरे मामले में देश में जहां-तहां भले ही कई बार तनाव की स्थितियां बनीं परन्तु बाबरी मस्जिद के दोनों पक्षकारों की मित्रता हमेशा चर्चाओं में रही। सभी ने देखा कि कई मौकों पर इस विवाद के दोनों पक्षकारों की करीबी मित्रता हैरान करती रही। परस्पर विरोधी पक्षकार होकर भी दोनों अभिन्न मित्र अंत तक बने रहे। मंदिर हर भारतीय का है, यह बात इससे भी साबित होती है कि डेढ़ सौ आमंत्रितों में एक दूसरे मुस्लिम भी हैं जिन्हें लावारिस लाशों के अंतिम संस्कार के लिए पद्मश्री भी मिल चुका है, वह हैं पद्मश्री मोहम्मद शरीफ। यही तो भारत की रवायत है। वाकई मंदिर सबका है।


हाजी इकबाल से पहले उनके पिता हाशिम अंसारी राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद के सबसे पुराने पक्षकार थे, जिन

कुछ भी हो जो सर्वमान्य हल सर्वोच्च न्यायालय ने दिया, निश्चित रूप से एक नजीर भी है और समाधान भी। 5 अगस्त बुधवार को उसी नजीर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राममंदिर की आधारशिला रख लंबे समय से विवादित मुद्दे के समाधान की बुनियाद पर नई इमारत की आधारशिला रख, स्वतंत्र भारत के इतिहास में एक नई इबारत लिखेंगे। राम सबके हैं, देश राम का है। यही भावना इस कार्यक्रम में भी साफ झलक रही है। महज 150 आमंत्रितों को इतने बड़े देश से चुनना बेहद मुश्किल भरा काम था जिसे आयोजकों ने बखूबी निभाया। इन चुनिंदा लोगों को भेजे गए आमंत्रण भी अपने आप में देश का एक ऐतिहासिक दस्तावेज होने जा रहा है। जो भारत का एक यादगार व हमेशा संजोकर रखा जाने वाला आमंत्रण होगा जिसको देखने के लिए भी लोग उमड़ेंगे।


जिस शुभ घड़ी का इंतजार था, आखिर वह आ ही गई। राममंदिर के लिए देश ने जो सपना देखा था, वह पूरा हो रहा है। देखने वाले राममंदिर को भले ही धार्मिक नजरिए से देखें लेकिन वह इससे कहीं अलग भारत की सद्भावना और शान का मुद्दा बनता गया और अंततः एक पहचान भी। राम अपने जन्मस्थान में रहेंगे, यही तो सब चाहते थे। यहां तक कि वो पक्षकार भी जिनका इससे सीधा सरोकार था। राममंदिर को लेकर देशभर में चाहे जैसे मुद्दे बनते रहे हों और वक्त की चाशनी के साथ राजनीति अलग-अलग पर्तों में जमती रही, पर सच यह है कि जन्मभूमि के मूल निवासी यही चाहते थे कि मंदिर अयोध्या में ही बने और रामलला जहां थे वहीं विराजें।

 

यह भी एक ऐतिहासिक सत्य है कि भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या, सरयू के तट पर स्थित देश के सुन्दर नगरों में शुमार है। जिसकी भव्यता पहले भी कम न थी और अब देखते ही बनेगी। वैसे भी अयोध्या का इतिहास बेहद संपन्न रहा है। यह देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे के लिए भी एक मिसाल जैसा है क्योंकि जहां बौध्द धर्मावलंबी इस जगह को साकेत कहते हैं, वहीं सिख और जैन भी अपने-अपने रिश्ते बताते हैं। जबकि साढ़े 400 सालों से ज्यादा वक्त तक बाबरी मस्जिद भी यहीं रही। कुल मिलाकर अयोध्या भारत की सर्वधर्म समभाव की पावन स्थली बन चुकी है और कहा जा सकता है कि भगवान राम की ही महिमा थी जो सभी धर्मों की आस्था यहां जुड़ती चली गई और अंत में वापस भगवान अपने धाम में भव्यता से विराजमान होकर अलग संदेश देकर देश के लिए एक नए युग का सूत्रपात करेंगे।

समय के चक्र के साथ अयोध्या में रामलला विराजमान ने भी कई दौर देखे। अंततः 9 नवंबर 2019 को देश के इतिहास में आए पहले बहुप्रतीक्षित महा ऐतिहासिक फैसले ने जैसे बड़ी सहजता से सबकुछ हल कर दिया और रामजन्म भूमि विवाद का पटाक्षेप कुछ यूं हुआ कि कई दिनों तक लगा कि जैसे कोई सपना तो नहीं?

कोरोना के चलते आयोजन की भव्यता में तो कोई कमी नहीं आई लेकिन साक्षात उपस्थिति पर जरूर विराम लग गया। बावजूद कोशिश यह दिखी कि वे लोग जरूर शामिल हों जो सीधे तौर पर पूरे मामले से किसी न किसी रूप में जुड़े रहे हैं। तभी तो अयोध्या में रहने वाले उन परिवार के सदस्यों को भी बुलाया गया, जिनके परिवार के लोग उस दौरान गोलियों से मार दिए गए थे। सिख, बौद्ध, आर्यसमाजी, जैन, वैष्णव सभी परंपरा के लोग भूमि पूजन में आ रहे हैं। उम्रदराज लोगों को जरूर स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्हें बताकर दूर रखा गया है। इस कार्यक्रम में देश के लगभग 2000 पावन तीर्थस्थलों की पवित्र मिट्टी और लगभग 100 पवित्र नदियों का जल पहले ही भूमिपूजन के लिए जन्मस्थल पर पहुंच चुका है।

राममंदिर का भूमिपूजन देश की आस्था, विश्वास और पहचान का प्रतीक चुका है। तभी तो पक्ष तो ठीक, पक्षकार और विपक्ष का भी खुला समर्थन मिलने लगा है। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अयोध्या में भव्य राममंदिर बनाए जाने की शुरुआत का स्वागत करते हुए खुद को रामभक्त बताते हुए अपने घर पर राम दरबार सजाने और हनुमान चालीसा का पाठ किए जाने का आह्वान कर अच्छा संदेश दिया है। भारत में 5 अगस्त 2020 की नई सुबह उस कसम या संकल्प को पूरा होते देखने वाला ऐतिहासिक दिन होगा जो देश ही नहीं दुनिया के इतिहास का अजर, अमिट व रत्नजड़ित पन्नों पर स्थाई रूप से दर्ज दिन होगा।