हम सभी को मिलकर संगठित रूप से प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रयत्न करना चाहिए: कुलदीप तिवारी

जन उद्घोष सेवा संस्थान द्वारा आयोजित प्रकृति वंदन  कार्यक्रम


समाज में प्रकृति के प्रति सम्मान एवं श्रद्वा  भाव बनाये रखना है: कुलदीप तिवारी


हम सभी को मिलकर संगठित रूप से प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रयत्न करना चाहिए: कुलदीप तिवारी


अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करना चाहिए तथा प्राकृतिक संसाधनों के अतिदोहन को रोकना होगा: कुलदीप तिवारी


लखनऊ । जन उद्घोष सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा गोमती नगर स्थित जुगौली में राष्ट्रीय संगठन सचिव प्रवीन कंचन के आवास पर प्रकृति वंदन कार्यक्रम का आयोजन आज सुबह 10 बजे से 11 बजे के मध्य किया गया। आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत संगठन के एक दर्जन से अधिक सदस्यों ने दो गज की दूरी का पालन करते हुए पेड़ पौधों का वंदन और आरती की। वृक्ष वंदन और वृक्ष आरती की शुरूआत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल मिश्रा ने किया।   


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगठन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि भारत की भूमि में प्रकृति की पूजा सदैव ही होती आयी है। भारत एक ऐसा राष्ट्र है जो प्रकृति, वृक्षों और नदियों को देवी देवता के रूप में उनका वंदन करते आये हैं। हम सभी को मिलकर संगठित रूप से प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रयत्न करना चाहिए। अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करना चाहिए तथा प्राकृतिक संसाधनों के अतिदोहन को रोकना होगा। जन उद्घोष सेवा संस्थान पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरानीय कार्य करता आया है। उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रकृति के महत्व को समझना तथा समाज में प्रकृति के प्रति सम्मान एवं श्रद्वा भाव बनाये रखना है। पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति का आधारभूत मूल्य है। प्रकृति के साथ सद्भाव से रहना तथा प्राकृतिक संसाधनों से स्नेह रखना हमारे जीवन का हिस्सा रहा है और भारत की संस्कृति रही है।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने निर्मल वातावरण की रक्षा करने तथा पर्यावरण व प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने जैविक विविधता की रक्षा के लिए संस्थान द्वारा किये जा रहे निरंतर प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त की । 


  आयोजक के रूप में राष्ट्रीय संगठन सचिव प्रवीण कंचन और प्रदेश अध्यक्ष अतुल मिश्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ प्रदेश गौरव मिश्र, दिव्यांश त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी त्रिनाथ कुमार शर्मा, शरद बाजपेई सहित कई सदस्यों ने भाग लिया।