प्रदेश में लगातार कन्टनमेंट जोन में भी कमी आयी है: नवनीत सहगल

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी प्रतिशत बेहतर हो रहा है: नवनीत सहगल 



प्रदेश में धान क्रय का कार्य तेजी से चल रहा है: नवनीत सहगल
 

प्रदेश में वर्तमान में 4000 धान क्रय केन्द्र स्थापित: नवनीत सहगल


निजी चिकित्सालयों में 3,112 लोग ईलाज करा रहे हैं


प्रदेश में पूल टेस्ट के अन्तर्गत कल 3783 पूल की जांच की गयी: अमित मोहन प्रसाद



लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने आज यहां लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में रिकवरी प्रतिशत बेहतर हो रहा है। प्रधानमंत्री  ने अपने संदेश में कहा है कि ‘‘जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं‘‘ कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए फेस माॅस्क, हैडवाश व सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करे। प्रदेश में आज 14,775 हाॅट स्पाॅट एरिया है। उन्होंने कहा है कि कल से हाॅट स्पाॅट एरिया में काफी कमी आयी है। प्रदेश के 14,735 कन्टेनमेंट जोन के 1,169 थानान्तर्गत है। उन्होंने कहा कि लगातार कन्टनमेंट जोन में भी कमी आयी है।



श्री सहगल ने बताया कि कोरोना की वजह से जो आर्थिक गतिविधियाॅ प्रभावित हुयी थी, उसे पुनः संचालित कराने का प्रयास हो रहा है। बैंको के माध्यम से आत्मनिर्भर पैकेज में ईकाईयों को ऋण की सुविधा उपलब्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर उ0प्र0 रोजगार/स्वरोजगार सृजन अभियान में 14 मई से अब तक 4.54 लाख नई एमएसएमई इकाईयों को रूपये 14,319 करोड़़ का ऋण वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 4.34 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के अन्तर्गत रूपये 10,613 करोड़ के ऋण स्वीकृत कर वितरित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि इन दोनों इकाइयों के माध्यम से 20 लाख अतिरिक्त रोजगार उद्योग के माध्यम से विकसित करने में सफल रहे हंै।



श्री सहगल ने बताया कि किसानों के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। धान क्रय का कार्य प्रगति से कार्यरत है। इस बार प्रदेश सरकार ने 1000 अतिरिक्त धान क्रय केन्द्र स्थापित किये है। उन्होंने कहा कि किसान धान क्रय केन्द्रों पर धान अवश्य ले जाए। किसान यह भी सुनिश्चित करें की धान सूखा हो और नमी न हो। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 4000 धान क्रय केन्द्र संचालित है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 163.36 मी0टन के सापेक्ष इस वर्ष अभी तक 7265.28 मी0 टन धान की खरीद सुनिश्चित की जा चुकी है।



अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के केस कम हो रहे है ऐसे समय में अत्यधिक सावधानी की आवश्यकता है। प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,73,336 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,15,49,475 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटंे में कोरोना सेे संक्रमित 3,249 नये मामले आये हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4,424 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। अब तक कुल 3,83,086 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 88.95 प्रतिशत है। प्रदेश में 41,287 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। होम आइसोलेशन में 19,430 लोग हैं। अब तक कुल 2,36,000 लोग होम आइसोलेशन मेें है जिसमें से 2,16,656 लोगों होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर लिये है।



श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम दिवस के माध्यम से 1,35,390 क्षेत्रों में 4,09,593 टीम दिवस के माध्यम से 2,65,84,047 घरों के 13,14,27,744 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 3,112 लोग ईलाज करा रहे हैं। उन्होेंने बताया कि ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से पिछले 24 घन्टे में 2090 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया है। अब तक कुल 1,27,557 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया है। प्रदेश में पूल टेस्ट के अन्तर्गत कल 3783 पूल की जांच की गयी है। आरटीपीसीआर, एन्टीजन व ट्रूनेट के माध्यम से जांच हो रही हैं उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जांच और ईलाज निशुल्क किया जा रहा है।