मुख्यमंत्री ने 93 व्यक्तियों को 01 करोड़ 43 लाख 30 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की
लखनऊ: 06 फरवरी,। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 93 व्यक्तियों को 01 करोड़ 43 लाख 30 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है। 

यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद सुल्तानपुर के श्री अबरार अहमद, बरेली के राजेश कुमार तथा इटावा की श्रीमती राममूर्ति आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।