प्रदेश में सोसाइटी फार प्रीवेन्शन आफ क्रूएलिटी टू एनीमल की कार्यकारिणी के सदस्य नामित
लखनऊ, 05 फरवरी। उत्तर प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार द्वारा बनाये गये पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण नियम-2001 के तहत प्रदेश के 23 जनपदों की सोसाइटी फार प्रीवेन्शन आफ क्रूएलिटी टू एनीमल (एस.पी.सी.ए.) की कार्यकारणी में सदस्य नामित कर दिये हैं। पशुधन विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में जारी आदेश के अनुसार 23 जनपदों की कार्यकारिणी में सदस्य नामित किये गये हैं उनमें जनपद जौनपुर, देवरिया, बारांबकी, बिजनौर, हमीरपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, झांसी, हरदोई, अलीगढ़, चन्दौली, गोण्डा, मऊ, बस्ती, बुलन्दशहर, गोरखपुर, मिर्जापुर, अमरोहा, महाराजगंज, जालौन तथा बदायूं शामिल है। कार्यकारिणी में मानवतावादी, पशुप्रेमी, पशुकल्याणकर्ता, पशु कल्याण संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।