महिलाओं से संबंधित नियमों  की जानकारी प्रदान की गई
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 

लखनऊ, 08 मार्च।  अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज नारी बन्दी निकेतन स्थित महिला जेल में उ0प्र0 राज्य समाज कल्याण बोर्ड एवं सहयोगी संस्थाओं सुरक्षा, दहेज मांग विरोधी संस्थान, नारी सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी सचिव, उ0प्र0 राज्य समाज कल्याण बोर्ड सुश्री प्रीता श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता नारी बन्दी निकेतन की जेलर श्रीमती नयनतारा बनर्जी द्वारा की गई। 

नारी बन्दी निकेतन की जेलर श्रीमती नयनतारा बनर्जी ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि उ.प्र. राज्य समाज कल्याण बोर्ड ने इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु नारी बन्दी निकेतन को चुना, उसके लिए आभार व्यक्त करती हूं। 

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, बन्दी महिलाओं, सुरक्षा, दहेज मांग विरोधी संस्थान, नारी सेवा समिति, नव कल्याणी संस्थाओं के पदाधिकारियों, परामर्षियों एवं नारी बन्दी निकेतन के अधिकारियों का स्वागत. प्रीता श्रीवास्तव, सचिव, उ.प्र. राज्य समाज कल्याण बोर्ड ने किया। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन पर प्रकाश डालते हुये महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताते हुये महिलाओं को उनके कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रवैया अपनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान सुश्री गीता पाटिल द्वारा महिलाओं से संबंधित नियमों की जानकारी प्रदान की गई तथा यह भी आश्वासन दिया गया कि यदि उनको किसी प्रकार के सहयोग की जरूरत पड़ती है तो वे निसंकोच परामर्षियों के माध्यम से उनसे सम्पर्क कर सकती है।  महिलाओं से संबंधित विभिन्न नियमों की जानकारी श्रीमती शालिनी माथुर द्वारा दी गई।

. प्रीता श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम को रोचक एवं ज्ञानवर्धक बनाने के दृष्टिकोण से बालिकाओं की शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालने हेतु एक नुक्कड़ नाटक का मंचन समाज कार्य विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ के छात्र/छात्राओं द्वारा किया गया। इस दौरान नारी बन्दी निकेतन की बन्दी महिलाओं द्वारा गीत एवं भजन प्रस्तुत किये गये। 01 मार्च 2019 से 15 मार्च 2019 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन भी किया जा रहा है। अतः उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को जीवन में स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया तथा स्वच्छता के प्रति सजग रहने के लिए जेलर महोदया द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई।

 कार्यक्रम में राज्य बोर्ड के कल्याण अधिकारी . दीपक यादव, . योगेश विक्रान्त, सुरक्षा, दहेज मांग विरोधी संस्थान की सचिव . शालिनी माथुर,. गीता कुमार एवं संस्था में कार्यरत परामर्षी डा. स्वर्णिमा सिंह एवं श्रीमती छवि जैन, नारी सेवा समिति लखनऊ की परामर्षी श्रीमती रेशमा, संध्या दूबे, प्र्रीति सिंह,  राजीव मोहन भट्नागर, नारी बन्दी निकेतन के अधिकारी, नव कल्याणी संस्था के प्रतिनिधि,  गीता पाटिल अधिवक्ता, समाज कार्य विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ के छात्र/छात्रायें एवं नारी बन्दी निकेतन कारागार मेें बन्दी महिलाओं एवं उनके बच्चों द्वारा सहभागिता की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छता से संबंधित सामाग्री किट एवं स्वल्पाहार का भी वितरण किया गया तथा कार्यक्रम का समापन  योगेश विक्रान्त, कल्याण अधिकारी, उ.प्र. राज्य समाज कल्याण बोर्ड द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।