लखनऊ से राजनाथ को लीड दिलाना चुनौती से कम न था

लखनऊ। लखनऊ व मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर कुल चार मंत्रियों व चार विधायकों की प्रतिष्ठा चुनाव में लगी थी। खासकर मंत्रियों के सामने चुनौती थी। चुनाव बाद मंत्रिमण्डल में फ़ेरबदल की चर्चाओं ने मंत्रियों की बेचैनी बढ़ा रखी थी। प्रदर्शन ठीक न होने पर उनके कद पर कैंची चलने का डर था लेकिन परिणामों ने सभी को राहत दी है। राजनाथ की जीत में क्षेत्र के सभी विधायकों का रिपोर्टकार्ड भी अच्छा रहा। सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा को बंपर वोट दिलाए। इतने वोट तो खुद विधायकों को विधानसभा चुनावों में भी नहीं मिले थे।
कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। बीजेपी को यहां सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। 2०17 के चुनाव में टण्डन को केवल 1,35,167 वोट मिले थे। 2०19 के लोक सभा चुनाव में यहां से राजनाथ को 1,6०,21० वोट मिले हैं। पार्टी के नेता उनके द्बारा कराए गए कार्यों को भी जीत का श्रेय बता रहे हैं।
पश्चिम विधान सभा क्षेत्र से विधायक सुरेश श्रीवास्तव की प्रतिष्ठा भी दांव पर थी। 2०17 के विधान सभा चुनावों में उन्हें 93०22 वोट मिला था। राजनाथ सिह को यहां से लीड दिलाना उनके लिए भी काफी चुनौती का काम था। यहां से राजनाथ सिह को 1,15,491 वोट मिला। 2०17 की तुलना में बीजेपी को यहां से 22469 वोट ज्यादा मिले।
मध्य विधान सभा क्षेत्र के विधायक बृजेश पाठक कैबिनेट मंत्री भी हैं। 2०17 के विधानसभा चुनाव में बृजेश पाठक को यहां 78,4०० वोट मिले थे। उनके सामने भी 2०17 का प्रदर्शन दोहराने की बड़ी चुनौती थी। उन्होंने भी यह चुनौती पार की। इस बार राजनाथ को यहां से 98,०55 वोट मिले। उन्हें यहां उनसे ज्यादा मत राजनाथ को मिले ।
कैन्ट विधानसभा से रीता बहुगुणा जोशी विधायक व कैबिनेट मंत्री हैं। भले वह इलाहाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ी हों लेकिन लखनऊ में उनकी भी साख दांव पर थी। इन्हें 2०17 के विधान सभा चुनाव में कैन्ट से 95,4०2 वोट मिले थे लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी को इस विधान सभा सीट पर 1,18,००4 वोट मिले।
उत्तर विधान सभा से डॉ. नीरज बोरा विधायक हैं। उनके सामने भी चुनौती बड़ी थी। 2०17 के चुनाव में उन्हें यहां से 1०9315 वोट मिले थे। लेकिन 2०19 के लोक सभा चुनाव में इस क्षेत्र से बीजेपी को 136121 वोट मिले हंै। इस सीट से विधानसभा चुनावों के मुकाबले बीजेपी को 268०6 वोट ज्यादा मिला।
सरोजनी नगर विधान सभा की विधायक व राज्यमंत्री स्वाति सिह का भी जादू चला। 2०17 के विस चुनाव में स्वाति सिह को 1०85०8 वोट मिले थे लेकिन इसचुनाव में सरोजनीनगर से बीजेपी को 167472 वोट मिले। यहां से लोकसभा चुनाव में राजनाथ को 2०17 में स्वाति को मिले वोट से 58964 वोट ज्यादा मिले हैं।
मलिहाबाद से जयदेवी को 2०17 में 94677 वोट मिले थे। लोक सभा में इस सीट से बीजेपी को 1, 1० ,5 11 वोट मिले। इसी तरह बीकेटी से अविनाश त्रिवेदी को 96,482 वोट मिले थे, जबकि लोक सभा में बीजेपी को 1,42,847 वोट मिला।