आम उत्पादकों एवं निर्यातकों के किसानों को मंत्री ने सम्म्मानित किया

आम उत्पादकों एवं निर्यातकों के किसानों को सम्म्मानित किया गया
लखनऊ। गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज से दो दिवसीय उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2०19 का शुभारम्भ किया गया। जिसका उद्घाटन मंत्री दारा सिंह चौहान उघान,पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन ने किया। श्री दारा सिंह ने उद्घाटन के दौरान उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2०19 की स्मारिका काा विमोचन भी किया। इसके साथ प्रदेश के आम उत्पादकों एवं निर्यातकों के किसानों को सम्म्मानित किया गया। सम्मानित किसानों में उन्नाव से नामित कुमार सिंह,देवेन्द्र सिंह, लखनऊ से राम कुमार सिंह, मुकेश द्बिवेदी, खान अशहर अहमद, बहराइच से घनश्याम सिंह, सहारनपुर के सत्य कुमार, गोण्डा के अतुल कुमार सिंह, सीतापुर से दीपक शुक्ला एवं वाराणसी विनयादित्य चौधरी आदि किसान शाामिल है। इस दौरान राज्य मंत्री अनिल राजभर, मुख्यसंचिव डा. अनूप चन्द्ग पाण्डेय, प्रमुख सचिव उधान एवं खाद प्रसंस्करणश्रीमती संदीप कौर, निदेशक उधान डा. राघवेन्द्र सिंह,नगर महापौर आदि मौजूद थ्ो।
मंत्री दारा सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे प्रदेश में उत्पादित दशहरी, लंगड़ा, चौसा,, गौरजीत, सफेदा, रटौल, आम्रपाली आदि प्रजाति के आम उत्तर प्रदेश में विख्यात है। आम फलों का राजा है। लखनऊ, सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, मंण्डलों में आम के बड़े पैमाने पर आम के बाग है।
आगे मंत्री जी ने कहा कि इस प्रदर्शनी में इतनी बड़ी मात्रा में रंग बिरंगी एवं विभिन्न आकार प्रकार के आम की विभिन्न प्रजातियों को एक स्थान पर देखकर लोगों में अपने खेतों में आम की ख्ेाती करने इच्छा अपने आम जागृत हो जायेगी।
इस आम महोत्सव के माध्यम से सरकार द्बारा यह प्रयास किया जा रहा है कि आम के उत्पादन,प्रसंस्करण, विपणन,निर्यात एवं गुणवत्ता में वृद्धि के सभी आयामों पर परिचर्चा करके सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय कर बागवानों को अधिकाधिक लाभ प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध कराये जाये।
इस महोत्सव में आम की 7०० प्रजातियों की प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें 71० प्रतिभागियों द्बारा2896 नमूने प्रदर्शित किये गये है। इसके साथ ही बागवानों द्बारा आम के पौधों की भी बिक्री लगाई गयी है। आम से बनने वाले अचार, स्क्वैश, जूस,अमावट, पना आदि भी प्रदर्शनी में लगाऐ गये है।