आतंकवाद को बढ़ावा दे रही सऊदी हुकूमत : मौलाना कल्बे जवाद

लखनऊ,। जन्नतुल बकी के विधवंस के खिलाफ और मजारों के पुन: निर्माण के लिए शुक्रवार को मौलाना कल्बे जवाद के नेतृत्व में आसिफी मस्जिद में मुस्लिमों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आले सऊदी के इस्लाम विरोधी कारनामों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भारत सरकार से मांग की है कि वह आतंकवादियों के सरपस्तों के साथ अपने डिप्लोमेटिक सम्बंधों को खत्म करें।


प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए मजलिसे ओलमाए हिन्द के जनरल सेक्रेटरी मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि सऊदी हुकूमत एक आतंकवादी राज्य है, जिसने इजराईल और अमेरिका के नेतृत्व में पूरी दुनिया में आतंकवाद को बढ़ावा दिया है। मौलाना ने कहा कि जन्नतुल बकी में रसूल की बेटी हजरत फातिमा जहरा, अइम्माए मासूमीन और सालेहीन के मजार है, जिन्हें सालों पहले आले सऊदी ने ढाकर अपने आतंकवाद का सुबूत दिया था। हम आज भी आले सऊद के इस्लाम विरोधी कारनामों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और मांग करते हैं कि जन्नतुल बकी के पुन: निर्माण की इजाजत दी जाए।


मौलाना ने भारत सरकार से कहा कि भारत सरकार ने हमेशा मजलूमों की हिमायत की है। मगर जब से भारत में इजराइल का दूतावास खुला है, तब से भारत में भी आतंकवादी घटनायें होने लगी हैं। भारत समेत पूरी दुनिया में जहां कहीं आकंतवादी घटनायें हो रही हैं। उनके पीछे सऊदी अरब, इज़राइल और अमरिका जैसी ता?कते हैं।


प्रदर्शन के आखिर में मो. बिन सलमान, शाह सलमान, डोनाल्ड ट्रम्प और नेतन्याहू की तस्वीरों को जला कर विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शन में मौलाना रजा हुसैन, मौलाना मन्जर अली आरफी, मौलाना शबाहत हुसैन, मौलाना फिरोज हुसैन, मौलाना हसन जाफर, मौलाना शाहिद उल हुसैनी, मौलाना सरकार हुसैन, और अन्य ओलमा ने भाग लेकर आकतंवाद के खिलाफ आवाज उठायी। प्रदर्शन के अंत में संयुक्त राष्ट्र और भारत सरकार को ज्ञापन भी भेजा गया।