औद्यानिक फसलों से बढ़ाई जा सकती है किसानों की आय : योगी  

लखनऊ,। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में कहा कि किसानों को प्रमाणिक बीज ही उपलब्ध कराये जाएं। कृषि रक्षा रसायनों और कृषि यंत्रों आदि को अनुदानन के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि खेती की लागत में कमी और आय में वृद्धि एवं पौष्टिक अन्न के उत्पादन का हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ ने कृषि उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि अंधाधुंध रासायनिक खादों के उपयोग पर नियंत्रण लगाने के उपाय तलाशे जायं। उन्होंने किसानों को समय पर खाद और बीज की समय से उपलब्ध कराने का निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने गंगा तट पर पौधरोपण और तालाब निर्माण प्रक्रिया अपनाने के साथ ही किसानाें की शिकायतों को दूर करने के निर्देश दिये। बैठक में प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद ने मुख्यमंत्री को उत्पादकता आदि की जानकारी दी। इसके साथ ही योजनाओंं का लक्ष्य और उसके सापेक्ष पूर्ति के बारे में बताया।  इसके साथ ही लोक भवन में उद्यान एवं खाद्य प्रंसस्करण विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्यानिक फसलों एवं खाद्य प्रसंस्करणों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है। इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों में अधिक से अधिक से स्थापना सुनिश्चित किया जाय। आलू के संबंध में अभी से कार्य योजना बना ली जाय, जिससे किसानों और आलू उत्पादकों को इसके लिए समस्याओं का सामना न करना पड़े।