रामफेर द्विवेदी लखनऊ के नए आरटीओ

सूबे में कई आरटीओ के तबादले, 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने शुक्रवार को कई सम्भागीय परिवहन अधिकारियों (आरटीओ) के तबादले कर दिए हैं। लखनऊ में अशोक कुमार सिंह की जगह राम फेर द्विवेदी को नया आरटीओ बनाया गया है। राम फेर द्विवेदी अभी तक वाराणसी में कार्यरत हैं। परिवहन विभाग के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को कई सम्भागीय परिवहन अधिकारियों (आरटीओ) के तबादले कर दिए हैं। लखनऊ में अशोक कुमार सिंह की जगह राम फेर द्विवेदी को नया आरटीओ बनाया गया है। राम फेर द्विवेदी अभी तक वाराणसी में आरटीओ के पद पर कार्यरत हैं। इसी तरह हरी शंकर सिंह को बांदा से आरटीओ वाराणसी के पद पर भेजा गया है। राजेंद्र विश्वकर्मा को बस्ती से मिर्जापुर में तैनाती दी गई है। सगीर अहमद को प्रयागराज से बस्ती आरटीओ के पद पर भेजा गया है। इसके अलावा, राधेश्याम को अलीगढ़ से सहारनपुर तो वीरेंद्र कुमार सिंह को आगरा से प्रयागराज आरटीओ के पद पर भेजा गया है। इसके अलावा तीन एआरटीओ का प्रमोशन कर उन्हें अलग-अलग जिलों के आरटीओ के पद पर तैनाती दी गई है। रामवृक्ष सोनकर एआरटीओ हमीरपुर से आरटीओ आजमगढ़ बनाए गए हैं। प्रमोद कुमार सिंह एआरटीओ आगरा को आरटीओ बांदा के पद पर भेजा गया है जबकि एआरटीओ बलरामपुर को प्रमोशन देकर अलीगढ़ आरटीओ के रूप में तैनाती दी गई है। इसके पहले गुरुवार को रायबरेली के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन संजय कुमार तिवारी को लखनऊ का नया एआरटीओ प्रशासन बनाया गया था। वहीं  लखनऊ में तैनात एआरटीओ प्रशासन राघवेंद्र सिंह को रायबरेली ट्रांसफर कर दिया गया था।