सिविल अस्पताल के डॉक्टर आशुतोष दुबे ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है
हृदयनारायण दीक्षित को जांच के बाद आइसीयू से छुट्टी
लखनऊ। प्रश्नकाल की कार्यवाही चल रही थी। तभी अचानक अध्यक्ष को चक्कर आ गया। इसके बाद उन्हें श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल ले जाया गया। विधानसभा सत्र के दौरान अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित की उनकी तबीयत खराब हो गई। उनको स्पीकर की कुर्सी पर कार्यवाही के दौरान कुछ कमजोरी लगने लगी। इसके बाद उनको वहां से एंबुलेंस से सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर आइसीयू में भर्ती किया गया। विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनकी हालत ठीक है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर आशुतोष दुबे ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। अध्यक्ष श्री दीक्षित को सर्वाइकल स्पॉण्डलाइटिस की समस्या है, जिसकी वजह से उन्हें चक्कर आ गया। वह अस्पताल में हैं और अब ठीक हैं। दीक्षित की अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाही का संचालन पीठासीन अधिकारी सुखदेव राजभर ने किया, जो बसपा के शासनकाल (2007—2012) में विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के स्पीकर हृदयनारायण दीक्षित की आज सदन में कार्यवाही के दौरान तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल अस्पताल) में लाया गया है। सिविल के डाक्टरों ने जांच के बाद के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र चल रहा है। विधानसभा सत्र के दौरान हृदयनारायण दीक्षित की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उनको वहां से एंबुलेंस से सिविल अस्पताल लाया गया। लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित से मिलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका हाल चाल लिया। उसके साथ स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी थे। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के आठवें दिन आज विधानसभा की कार्यवाही के दौरान स्पीकर हृदयनारायण दीक्षित की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद उनको आनन-फानन में जांच के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल भेजा गया है। सिविल अस्पताल में जांच के बाद आइसीयू से छुट्टी दे दी गई है।
देखने पहुंचे मुख्यमंत्री