जगन प्रसाद गर्ग एक समर्पित जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री
जगन प्रसाद गर्ग एक होनहार सामाजिक कार्यकर्ता थे: विधान सभा अध्यक्ष  

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष  हृदय नारायण दीक्षित जी ने आज विधान सभा में दिवंगत विधान सभा सदस्य  जगन प्रसाद गर्ग को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि श्री गर्ग एक अति प्रतिष्ठित होनहार सामाजिक कार्यकर्ता थे। भारतीय राष्ट्रवाद के संवर्धन में उनकी बड़ी भूमिका थी। सदन के सभी सदस्यों के साथ उनकी आत्मीयता थी। एक विधायक के रूप में उनका कौशल हमेशा याद किया जाएगा।
               इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने जगन प्रसाद गर्ग के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि श्री गर्ग एक समर्पित जनप्रतिनिधि थे। वे अपने क्षेत्र के विकास तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यों में उनकी गहरी रुचि थी। उनके निधन से जहां पार्टी ने एक प्रतिबद्ध नेता खोया है, वहीं सदन ने एक योग्य जनप्रतिनिधि भी खोया है। मुख्यमंत्री  ने सदन के माध्यम से स्व0 श्री गर्ग के प्रति अपने श्रद्धासमुन अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना की।   इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष  राम गोविन्द चैधरी, बहुजन समाज पार्टी के  लालजी वर्मा, कांग्रेस की श्रीमती आराधना मिश्रा 'मोना', अपना दल के  नीलरतन सिंह पटेल 'नीलू', सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता   ओम प्रकाश राजभर ने भी  जगन प्रसाद गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए विधानसभा अध्यक्ष से अपने-अपने दलों की भावनाओं से स्व0 जगन प्रसाद गर्ग के परिजनों को अवगत कराने का अनुरोध किया।