अखिलेश ने की अमेठी, झांसी व मैनपुरी के सैनिक स्कूलों में भी सीटें बढ़ाने की मांग
लखनऊ,   उत्तर प्रदेश में स्थापित सैनिक स्कूलों के प्रति भाजपा सरकार का रवैया पूरी तरह उपेक्षापूर्ण है। ये बातें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ने शनिवार को कही।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को लखनऊ स्थित सैनिक स्कूल में प्रशिक्षुओं की संख्या बढ़ाने के साथ ही अमेठी, मैनपुरी और झांसी के सैनिक स्कूलों की सीटें भी बढ़ानी चाहिए।  अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री डाॅक्टर सम्पूर्णानन्द द्वारा स्थापित सैनिक स्कूल में ही प्रशिक्षुओं की संख्या 400 से 800 करने जा रहे हैं। उन्होंने अमेठी,  मुख्यमंत्री  को मालूम होना चाहिए कि अमेठी, मैनपुरी, और झांसी में भी सैनिक स्कूल बने हुए हैं। इन सभी में भी 800 सीटें करने का निर्णय होना चाहिए। इस तरह उत्तर प्रदेश में कुल 3200 प्रशिक्षुओं को प्रवेश मिल सकेगा।   झांसी, अमेठी और मैनपुरी में जो सैनिक स्कूल हैं, उनकी स्थापना समाजवादी सरकार में हुई थी। भाजपा सरकार को एक साथ सभी सैनिक स्कूलों में 800 सीटे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्रिमण्डल ने बिना रागद्वेष के अपने दायित्व निर्वहन की संवैधानिक शपथ ली है, पर उनका आचरण इसके प्रतिकूल है। वे दुर्भावना से काम कर रहे हैं। लोकतंत्र में असहिष्णुता की भावना नहीं होनी चाहिए।