भाजपा में संगठनात्मक चुनाव की तिथियां तय 

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर शनिवार को हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी में संगठनात्मक चुनाव की तिथियां तय कर दी है। भाजपा के केन्द्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह और उत्तर प्रदेश के चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन की मौजूदगी में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर निर्वाचन से जुड़ी बैठक सम्पन्न हुई। दो घंटे तक चली इस बैठक में सुनील बंसल और स्वतंत्र देव सिंह ने संगठन के चुनाव में पारदर्शिता और निष्पक्षता अपनाने की हिदायत दी। बंसल ने बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर से जिला स्तर के संगठन की बैठक को संपन्न कराने में अपनी जिम्मेदारी निभाने को लेकर महत्वपूर्ण बिन्दुओं को बताया। बंसल ने पदाधिकारियों को तीन माह का लक्ष्य देते हुए 11 सितम्बर बूथ स्तरीय, 11 अक्टूबर मंडल स्तरीय और 11 नवम्बर जिला कमेटियों के चुनावों को संपन्न करा के प्रदेश कार्यालय को सूचित करने को कहा है। प्रदेश की निर्वाचन समिति इस पर पूरी तरह से अपनी नजर रखेगी।