‘एक हाजी एक पेड़’ योजना के तहत 1600 वृक्ष लगाये गये
लखनऊ,। हज-2019 में लखनऊ, वाराणसी एवं नई दिल्ली इम्बारकेशन से उत्तर प्रदेश से कुल 31,894 हज यात्री हज हेतु रवाना किये गये। इ नमें 15 बच्चे भी शामिल हैं। हज-2018 में प्रदेश से कुल 31679 हज यात्री रवाना हुये थे। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ इम्बारकेशन से 13935$6 हज यात्री वाराणसी इम्बारकेशन से 2603$2 हज यात्री एवं नई दिल्ली इम्बारकेशन से 15341$7 हज यात्री इस वर्ष हज यात्रा हेतु रवाना किये गये हैं। लखनऊ इम्बारकेशन से गये हज यात्रियों की वापसी आगामी 28 अगस्त से प्रारम्भ होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष से संचालित 'एक हाजी एक पेड़' योजना के तहत लगभग 1600 वृक्ष हज यात्रियों द्वारा लगवाये गये हैं। इसके पीछे यह मंशा है कि प्रदेश सरकार प्रदेश में वन क्षेत्र बढ़ाने पर विशेष बल दे रही है। वृक्षारोपण से वनावरण क्षेत्र तो बढ़ेगा ही, साथ ही वायू प्रदूषण भी कम होगा।