उत्कृष्ठ कार्यों के लिए तीन श्रेणियों में दिये जायेंगे जीवन रक्षा पदक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार से भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ठ कार्यों के लिए दिये जाने वाले जीवन रक्ष पदक पुरस्कार श्रृंखला-2019 के लिए संस्तुतियाॅ मांगी गई है। यह जानकारी देते हुए सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त जी..एस.प्रियदर्शी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जीवन रक्षा पदक श्रेणी के पुरस्कार पानी में डूबने, दुर्घटनाओं, आग लगने की घटनाओं, बिजली का करंट लगने, भू-स्खलनों, जानवर द्वारा किये जाने वाले हमलों, खदानों में बचाव कार्य आदि दुर्घटनाओं में किसी व्यक्ति या व्यक्ति समूह की जान बचाने में सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार तीन श्रेणियों-सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन, रक्षा पदक तथा जीवन रक्षा पदक में दिये जायेंगे। 

राहत आयुक्त ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रदेश के समस्त विभागों के अपर मुख्य सचिवों व प्रमुख सचिवांे से इस पुरस्कार के लिए 01 अक्टूबर, 2017 से वर्ष 2019 के मध्य किये गये जीवन रक्षा सम्बंधी उत्कृष्ट कार्यों की संस्तुति कर उपलब्ध कराने को कहा गया है। श्री प्रियदर्शी ने बतया कि इन पुरस्कारों के लिए सभी क्षेत्रों के व्यक्ति (पुरूष व महिला) पात्र है। सशस्त्र बलों, पुलिस बलों और अग्निशमन सेवा आदि के सदस्य भी इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं, बशर्ते कि उनके द्वारा निष्पादित किया गया जीवन रक्षा का कार्य उनकी ड्यूटी के दौरान अन्यथा निर्वाह किये जाने वाले कार्यों से अलग हो। यह पुरस्कार मरणोपरान्त भी प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारों की संस्तुतियां 30 अगस्त, 2019 के पूर्व राहत आयुक्त कार्यालय में हार्ड कापी व ईमेल-पर पे्रेषित करने के लिए अधिकारियों से कहा गया है।