2.31 लाख हे. अतिरिक्त सिंचन क्षमता में हुई बढ़ोत्तरी
लखनऊ।   प्रदेश के नवगठित जलशक्ति विभाग के अधीन विगत दो वर्षों में पूरी हुई 08 सिंचाई परियोजनाओं से 2.31 लाख हे0 की अतिरिक्त सिंचन क्षमता की वृद्धि हुई है। इन परियोजनाओं में बाणसागर नहर परियोजना, जमरार बांध, पहूंज बांध, पहाड़ी बांध परियोजना, गुण्टा बांध रिस्टोरेशन/रिनोवेशन आॅफ एलाइड वर्क परियोजना, पं0 दीन दयाल उपाध्याय पथरई बांध परियोजना, लहचूरा बांध परियोजना, तथा मौदहा बांध नहर प्रणाली की क्षमता की पुनस्र्थापना परियोजना शामिल हैं।  जलशक्ति विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार वित्तीय वर्ष 2019-20 में 07 परियोजनाओं को पूरा किया जाना प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं से 4.29 लाख हे0 की अतिरिक्त सिंचन क्षमता की वृद्धि होगी। इन परियोजनाओं में बण्डई बांध के अवशेष कार्य की परियोजना, शहजाद बांध स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना, कुलपहाड़ स्पिं्रकलर सिंचाई परियोजना, मझगवा, चिल्ली स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना, सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना, अर्जुन सहायक परियोजना, तथा मध्य गंगा नहर परियोजना फेस-2 शामिल हैं। अतिरिक्त सिंचन क्षमता में वृद्धि होने से किसानों की आमदनी दोगुनी करने में मदद मिलेगी।