खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री ने पीडीएस गोदामों का किया निरीक्षण
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री,  रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने ऐशबाग, राजाजीपुरम और बुद्धेश्वर स्थित केन्द्रीय भण्डार निगम परिसर में स्थित पीडीएस गोदामांे का औचक निरीक्षण किया।

राज्यमंत्री ने सर्वप्रथम ऐशबाग स्थित पीडीएस गोदाम के निरीक्षण के दौरान यहां स्थापित कांटों को खराब पाया। उन्होेंने गोदाम के प्रभारी, आदित्य सिंह से जानकारी प्राप्त की कि 05 टन के कांटों को क्यों नहीं ठीक कराया गया। उन्होंने तत्काल कांटे को ठीक कराने के निर्देश दिये। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था न होने पर भी नाराजगी  व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाये।

इसके उपरान्त श्री सिंह ने राजाजीपुरम स्थित पीडीएस गोदाम महानगर बी, सीडब्ल्यूसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां 05 टन के इलेक्ट्रानिक कांटे के क्रियाशील न होने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होेंने गोदाम प्रभारी, डाॅ0 प्रियंका श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि कांटे को तत्काल  ठीक कराया जाये। अन्त में उन्होंने बुद्धेश्वर स्थित पीडीएस  गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां के इलेक्ट्रानिक कांटे को सही नहीं पाया। इस पर उन्होंने गोदाम प्रभारी, आलोक कुमार को कांटे को जल्द ठीक कराने के निर्देश दिये। श्री धुन्नी ने निरीक्षण के समय उपस्थित रहे जिला खाद्य विपणन अधिकारी को सख्त निर्देश दिये कि सभी पीडीएस गोदामों पर लगे इलेक्ट्रानिक कांटे का निरीक्षण किया जाये और जहां भी ये कांटे क्रियाशील नही हैं अथवा सही वज़न नहीं दे रहे हैं, उन्हें अविलम्ब ठीक कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।