मासूम के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

मामला थाना ठाकुरगंज क्षेत्र का है


अपराध संवाददाता
लखनऊ। राजधानी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां 9 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान बच्ची वहां से अपनी जान बचाकर निकल गई। जिसके बाद परिजनों ने तत्काल इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला थाना ठाकुरगंज क्षेत्र का है। जहां गुरुवार को एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जिसके बाद वह रोते हुए अपने घर पहुंची और बच्ची ने दुष्कर्म के प्रयास की जानकारी अपने परिजनों को दी। वहीं पुलिस की लापरवाही को लेकर परिवार व स्थानीय लोगों ने जमकर थाने के बाहर हंगामा काटा। इसी दौरान पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।