मंत्री ने  कानपुर के निबंधन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन 

लखनऊ । प्रदेश के स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  रवीन्द्र जायसवाल ने आज कानपुर सदर तहसील के निबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से कार्यालय की साफ सफाई करने तथा कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियो को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने  तथा समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यालय में बाहरीव्यक्ति के प्रवेश पर अंकुश लगाने के साथ ही कर्मचारियों को जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के भी निर्देश दिये। श्री जायसवाल ने कहा किनिबंधन कार्यालय को जनमानस की सुविधाओं  हेतु विकसित करना है, इसी उद्देश्य से बुजुर्गो तथा महिलाओं की सुविधा के लिए रजिस्ट्री आफिस को ग्राउण्ड फ्लोर पर स्थापित करने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने राजस्व संग्रह को कैसे बढ़ाया जाये, राजस्व कम क्यों हो रहा है आदि मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने  जल्द ही समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। राज्यमंत्री ने मैरिज एक्ट नियमावली के तहत दम्पत्तियों को मिलने वाली सुविधाओं में  विवाह पंजीकरण को अनिवार्य बनाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने केभी निर्देश दिये।