पटना की डाॅ. ऊषा किरन खान को मिला ‘भारत भारती सम्मान’
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के वर्ष 2018 के सम्मानों व पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। संस्थान द्वारा दिये जाने वाले 'भारत भारती सम्मान' से पटना की डाॅ0 ऊषा किरन खान को सम्मानित किया गया। 'लोहिया साहित्य सम्मान' के लिये पटियाला के डाॅ0 मनमोहन सहगल का चयन किया गया। वाराणसी के डाॅ0 बद्री नाथ कपूर को 'हिन्दी गौरव सम्मान' से नवाजा गया। 'महात्मा गांधी साहित्य सम्मान' भागलपुर के श्री श्रीभगवान सिंह एवं 'पं0 दीनदयाल उपाध्याय सम्मान' लखनऊ के डाॅ0 ओम प्रकाश पाण्डेय को दिया गया। डाॅ0 (श्रीमती) कमल कुमार, दिल्ली को 'अवंतीबाई साहित्य सम्मान' एवं मणिपुर हिन्दी परिषद, इम्फाल को 'राजर्षि पुरूषोत्तम दास टण्डन' सम्मान मिला।

      यह जानकारी हिन्दी संस्थान के निदेशक, शिशिर ने देते हुये बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष, उप्र हिन्दी संस्थान डाॅ. सदानन्द प्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में आज सम्पन्न हुई पुरस्कार समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिये गये। उन्होंने बताया कि 'साहित्य भूषण सम्मान' से जगतगुरु रामानन्दाचार्य (स्वामी रामभद्राचार्य), डाॅ. सुरेश प्रकाश शुक्ल, श्री रामदेव लाल 'विभोर', डाॅ. आद्या प्रसाद द्विवेदी, डाॅ. पूरन चन्द टण्डन, सुरेश बाबू मिश्र, वीरेन्द्र आस्तिक, डाॅ. प्रताप नारायण मिश्र, डाॅ. रामसनेही लाल शर्मा 'यायावर', डाॅ. सूर्यपाल सिंह,चन्द्रिका प्रसाद कुशवाहा, डाॅ. इन्दीवर पाण्डेय, डाॅ. शशि तिवारी,  नवनीत मिश्र, जगदीश तोमर, डाॅ. बद्री प्रसाद पंचोली, डाॅ. भगवान शरण भारद्वाज, डाॅ. उषा चैधरी, डाॅ. श्याम सुन्दर दुबे, अशोक अग्रवाल को सम्मान मिला। 'लोक भूषण सम्मान' से पटना की डाॅ. शांति जैन, 'कला भूषण सम्मान' से गाजियाबाद के मनोज कुमार सिंह 'विद्या भूषण सम्मान' से नोएडा के डाॅ. जगमोहन सिंह राजपूत, 'विज्ञान भूषण सम्मान' से दामोह, मध्य प्रदेश के डाॅ. प्रेमचन्द स्वर्णकार, 'पत्रकारिता भूषण सम्मान' से लखनऊ के डाॅ. रमेश चन्द्र त्रिपाठी, 'प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण सम्मान' से माॅरीशस के डाॅ. उदय नारायण गंगू तथा 'हिन्दी विदेश प्रसार सम्मान' से श्रीलंका के डाॅ. बंडार मेणिके विजयतुंग को सम्मानित किया जायेगा।

      निदेशक हिन्दी संस्थान ने बताया कि 'बाल साहित्य भारती सम्मान' से डाॅ. भैरूलाल गर्ग,सूर्यकुमार पाण्डेय एवं संजीव जायसवाल 'संजय' को सम्मानित किया गया। 'मधुलिमये साहित्य सम्मान' डाॅ. वेदप्रकाश पाण्डेय, 'पं. श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान' रणविजय सिंह, तथा 'विधि भूषण सम्मान' ब्रजकिशोर शर्मा को दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त 'सौहार्द सम्मान' के लिए डाॅ. सुनील देवधर, डाॅ. एच.एम. कुमार स्वामी, प्रो. आजाद मिश्र, डाॅ. (श्रीमती) टी.सी. वसन्ता, राजेन्द्र सिंह टोकी, डाॅ. (श्रीमती) अहिल्या मिश्र, डाॅ. पी0 लता, श्रीमती अलमेलू कृष्णन, डाॅ. वेद कुमारी घई, डाॅ. चन्द्रशेखर, प्रो. राधाकान्त मिश्र, अग्नि शेखर, डाॅ. बंशीधर शर्मा, डाॅ. भूपेन्द्र राय चैधरी और  ज्ञान प्रकाश टेकचंदानी 'सरल' का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि 'मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय स्तरीय सम्मान' डाॅ. विजय कर्ण, एवं डाॅ. रश्मि कुमार को मिला। गाजीपुर की सुश्री रश्मि शाक्य को हरिवंश राय बच्चन युवा गीतकार सम्मान मिला।

      श्री शिशिर ने बताया कि वर्ष 2018 में प्रकाशित पुस्तकों पर नामित पुरस्कार के अन्तर्गत विभिन्न विधाओं पर पुस्तकों के प्रकाशन हेतु 38 लोगों को अलग-अलग पुरस्कार से सम्मानित करते हुये 75000 रूपये की धनराशि प्रदान की जायेगी। जबकि 'सर्जना पुरस्कार' के अन्तर्गत विभिन्न विधाओं पर पुस्तकों के प्रकाशन हेतु 38 लोगों को अलग-अलग पुरस्कार से सम्मानित करते हुये 40000 रूपये की धनराशि प्रदान की जायेगी।