70 जनपदों के भू-मानचित्रों के डिजिटाइजेशन कार्य कराये जाने हेतु वित्तीय स्वीकृति
लखनऊ। सरकार द्वारा भू-मानचित्रों के डिजिटाइजेशन हेतु अप्रयुक्त धनराशि में से व्यय करने हेतु अनुमन्य प्रदत्त धनराशि रू. 978.70 लाख में से 03 जनपदों के भू-मानचित्रों के डिजिटाइजेशन की धनराशि रू. 49.16 लाख को छोड़ कर अन्य जनपदों हेतु पूर्व में धनराशि रू. 483.35 लाख को व्यय किया जा चुका है। अतः वर्तमान में अनुमन्य प्रदत्त धनराशि रू. 978.70 लाख में से भू-मानचित्रों के डिजिटाइजेशन हेतु रू. 495.35 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार योजनाओं के व्ययों को मानक मदवार हुयी बजट व्यवस्था की सीमा तक सीमित रखा जायेगा। वस्तुओं के क्रय विक्रय के सम्बन्ध में क्रय नियमों के अधीन बाजारू प्रतिस्पर्धा को दृष्टिगत रखते हुये नियमानुसार क्रय की कार्यवाही की जायेगी। वस्तुओं/सामग्री को क्रय करने हेतु भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अधीन बाजारू प्रतिस्पर्धा को दृष्टिगत रखते हुए नियमानुसार क्रय की कार्यवाही की जायेगी। कम्प्यूटर तथा मशीनों के क्रय के सम्बन्ध में नियमानुसार क्रय की कार्यवाही की जायेगी। धनराशि का व्यय उसी प्रयोजन हेतु किया जायेगा जिस प्रयोजन हेतु भारत सरकार द्वारा धनराशि स्वीकृत की गई है।