अनूप कुमार बने कांग्रेस में उप्र प्रशासन प्रभारी
लखनऊ, । कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव और अनूप कुमार गुप्ता को प्रशासन प्रभारी बनाया है। दोनों ही नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष का खास माना जाता रहा है। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने दोनों नेताओं को संगठनात्मक कार्यों में किये गये योगदान की सराहना करते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव इसके पहले कांग्रेस में प्रदेश महासचिव पद पर रह चुके थे और अनूप कुमार गुप्ता युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर रहे। अजय लल्लू ने दोनों नेताओं को दी गयी जिम्मेदारी की जानकारी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को दे दी है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं में विभिन्न कार्यों को प्रियंका गांधी के लखनऊ आने पर उनके सामने ही बांटा जायेगा। तब तक दोनों महत्वपूर्ण कार्य करते रहेंगे।