कान्हा गौशाला/पशु शेल्टर होम्स के निर्माण हेतु धनराशि अवमुक्त
प्रदेश की 35 नागर निकायों में कान्हा गौशाला/पशु शेल्टर होम्स के निर्माण हेतु 5623.31 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के सापेक्ष  2811.78 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त  

 

लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय राजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के मंत्री श्री आशुतोष टण्डन ने बताया  कि नगर विकास  विभाग द्वारा  संचालित कान्हा गौशला एवं बेसहारा  पशु आश्रय योजना के अन्तर्गत प्रदेश की 35 नागर निकायों में कान्हा गौशाला/ पशु शेल्टर होम्स का निर्माण किये जाने हेतु आज 11 अक्टूबर 2019, को 5623.31 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के सापेक्ष  2811.78 लाख रूपये  की धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है। श्री टण्डन ने  बताया कि इन कार्यो को समयबद्ध , मानक व गुणवत्तापूर्ण  ढंग के साथ निर्धारित समय-सीमा के अन्तगर्त  पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये है। 

श्री टण्डन ने बताया कि जिन  35 निकायों में अनुदान स्वीकृत किये गये है उनके विवरण इस प्रकार है (नगर पंचायत बरबर, जनपद लखीमपुर खीरी, नगर पंचायत उंचाहार, जनपद रायबरेली, नगर पंचायत लार, जनपद देवरिया, नगर पंचायत, अमेठी, जनपद लखनऊ, नगर पंचायत कादीपुर, जनपद सुलतानपुर, नगर पंचायत अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात, नगर पंचायत, सिधौली, जनपद सीतापुर, नगर पंचायत, नवाबगंज, जनपद उन्नाव, नगर पंचायत टोडीफतेहपुर, जनपद झांसी, नगर पंचायत रूधौलीबाजार, बस्ती, नगर पंचायत अवागनपुर, जनपद मुरादाबाद, नगर पंचायत, कांठ, जनपद रायबरेली, नगर पंचायत बक्शी का तालाब, जनपद लखनऊ, नगर पंचायत, सलोन, जनपद रायबरेली, नगर पंयायत नसीराबाद, जनपद अलीगढ़ नगर पंचायत धौराटाण्डा, जनपद बरेली, नगर पंचायत हर्रा, जनपद-मेरठ, नंपं अग्रवाल मण्डी टटीरी, जनपद बागपत, नगरपालिका परिषद रूदौली, जनपद अयोध्या नपप आजमगढ़ जनपद आजमगढ़, न0पा0प0 सीतापुर जनपद सीतापुर, नपाप खैराबाद, जनपद सीतापुर नपाप फर्रूखाबाद जनपद फर्रूखाबाद, नपाप उन्नाव जनपद उन्नाव, नपाप सुल्तानपुर जनपद सुल्तानपुर, नपाप बस्ती जनपद बस्ती, नपाप जालौन जनपद जालौन, नपाप पिपाही जनपद हरदोई, नपाप साण्डी जनपद हरदोई, नपाप बिलग्राम जनपद हरदोई, नपाप नकुड़ जनपद सहारनपुर।