मीरजापुर में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मृत्यु
मुख्यमंत्री ने  पर गहरा शोक व्यक्त किया

दिवंगत लोगों के परिजनों को 04-04 लाख रु0 की राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश

घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था किए जाने के निर्देश 

लखनऊ:। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद मीरजापुर में आकाशीय बिजली गिरने से हुई 03 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हांेने इस आपदा में दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं। यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी को दैवीय आपदा में दिवंगत लोगों के परिजनों को 04-04 लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस आपदा में घायल लोगों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।