पहली बार प्रदेश के सभी 75 जनपदों में लगायी जा रही है प्रदर्शनी
दिव्यांगजनों के मनोबल को बढ़ाने के लिए प्रदेश के समस्त जनपदों में 

प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

दिव्यांगजनों के मनोबल को बढ़ाने के लिए प्रदेश के सभी जनपदों में लगायी जा रही है प्रदर्शनी

 

प्रदर्शनी के माध्यम से दिव्यांग बच्चों में छिपी प्रतिभा व कलात्मक कौशल का विकास होगा : महेश कुमार गुप्ता

 

लखनऊ। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के संस्थाओं, क्षेत्रीय पुनर्वास केन्द्र, व दिव्यांगत के क्षेत्र में कार्यरत स्वयं सेवी संस्थाओं में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के उत्सावर्धन व सहयोग हेतु दीपावली मेला का आयोजन किया गया है। इसमें विशेष आवश्यकता वाले बच्चों द्वारा निर्मित सामानों व उत्पादों और कला की दो दिवसीय प्रदर्शनी लगायी गयी है।

यह बात अपर मुख्य सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण महेश कुमार गुप्ता ने सिनेपाॅलिस माॅल में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कहीं। उन्होंने  कहा कि यह प्रदर्शनी पहली बार प्रदेश के सभी 75 जनपदों में लगायी जा रही है। सभी जनपदों में यह प्रदर्शनी किसी सार्वजनिक स्थल या माॅल आदि में ही लगाई गई है। 

श्री गुप्ता ने बताया कि यह प्रदर्शनी दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित करने आत्म निर्भर बनाने, उनका मनोबल बढ़ाने एवं उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से दिव्यांग बच्चों में छिपी प्रतिभा, रचनात्मक और उनके कलात्मक कौशल का विकास होगा।

अपर मुख्य सचिव ने स्वयं दिव्यांग बच्चों द्वारा, निर्मित विभिन्न प्रकार की वस्तुएॅ खरीदी और बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए वहाॅ उपस्थित लोगों  द्वारा अधिक से अधिक वस्तुएं क्रय किये जाने की भी अपील की।  

इस प्रदर्शनी में स्वेच्छिक व सरकारी संस्थाओं सहित 15 संस्थाओं ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जिनमें सार्थक एजुकेशन ट्रस्ट, स्नेहा वेलफेयर सोसाइटी बचपन डे केयर संेटर, राष्ट्रीय दृष्टिबाधितार्थ संस्था, राजकीय प्रयास विद्यालय, राजकीय संकेत विद्यालय, उड़ान, राजकीय कौशल विकास, राजकीय ममता विद्यालय, इंद्रपाल सिंह मेमोरियल दिव्यांग स्कूल तथा ऊषा मेमोरियल दिव्यांग विद्यालय द्वारा संचालित ऊषा चैरिटेबल ट्रस्ट सहित अन्य संस्थाओं के दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया।