राष्ट्रीय हिन्दी विज्ञान लेखक सम्मेलन एवं परिसंवाद 2019 कल से
हिन्दी विज्ञान लेखन के विविध आयम सम्बंधी दो दिवसीय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान द्वारा नेटकेयर, नई दिल्ली एवं इस्कास एवं शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय विज्ञान लेखक सम्मेलन-2019, हिन्दी विज्ञान लेखन के विविध आयाम कार्यक्रम कादो दिवसीय अयोजन कल से शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ में किया जा रहा है। इसमें देश भर के एक हजार से भी अधिक विज्ञान में विज्ञान लेखन कार्य करने वाले उपस्थित रहेंगे। इस सम्मेलन में भारतीय भाषाओं में विज्ञान लेखनपर पर भी चर्चा होगी।इस राष्ट्रीय हिन्दी विज्ञान लेखक सम्मेलन का पंजीकरण निःशुल्क है।

यह जानकारी अध्यक्ष उ0प्र0 भाषा संस्थान डाॅ0 राजनारायण शुक्ल ने दी है। उन्होंने बताया है कि वर्तमान समय में विज्ञान लेखन का कार्य हिन्दी एवं भारतीय भाषाआंे मेें हो रहा है, किन्तु इस लेखन में बिखराव एवं विरलता है। यह भी भ्रम फैलाया जाता है कि हिन्दी भाषा विज्ञान लेखन में समर्थ नहीं है। आज दुनिया में हिन्दी भाषा बोलने वाले लोगों की संख्या तीसरे और चैथे स्थान पर है। अब यह समय आ गया है कि इस भ्रम को तोड़ा जाए। भारतीय भाषाओं के गुणों को आत्मसात कर उनके बीच संवाद सेतु बनाने वाली लोकतांत्रिक भाषा हिन्दी राष्ट्रभाषा और राजभाषा के राजनीतिक विवाद से ऊपर उठकर हिन्दी विज्ञान की भाषा है, यह संदेश इस सम्मेलन के माध्यम से दिया जायेगा।