6 जिला पंचायत राज, 2 अपर जिला पंचायत राज अधिकारी व 01 सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी स्थानान्तरित

लखनऊ। पंचायतीराज विभाग में कार्यरत 06 जिला पंचायत राज अधिकारी, 02 अपर जिला पंचायत राज अधिकारी व 01 सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी(प्राविधिक) को तात्कालिक प्रभाव से स्थानान्तरित कर दिया गया है। यह जानकारी निदेशक पंचायतीराज डा. ब्रह्यदेव राम तिवारी ने दी है। उन्होने बताया कि शशिकान्त पाण्डेय जिला पंचायत राज अधिकारी सम्बद्व पंचायतीराज निदेशालय को जिला पंचायत राज अधिकारी बलिया, श्री राजेन्द्र प्रकाश जिला पंचायत राज अधिकारी सम्बद्व निदेशालय को जिला पंचायत राज अधिकारी हमीरपुर, जगदीश राम जिला पंचायत अधिकारी सम्बद्व मुख्यालय को जिला पंचायत राज अधिकारी झाॅंसी,  प्रदीप कुमार जिला पंचायतराज अधिकारी लखनऊ को पंचायतीराज मुख्यालय, उमाशंकर मिश्र जिला पंचायत राज अधिकारी चंदौली को प्रयागराज,  ब्रहमचारी दुबे जिला पंचायत राज अधिकारी बस्ती को चन्दौली का जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया गया है।
     डा. तिवारी ने बताया कि अपर जिला पंचायत राज अधिकारी एवं प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी प्रयागराज श्रीमती रेनू श्रीवास्तव को जनपद मुजफफरपुर का प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी , राजकुमार अपर जिला पंचायत राज अधिकारी एवं प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी मुजफ्फरनगर को पंचायतीराज निदेशालय लखनऊ सम्बद्व किया गया तथा विनय कुमार सिंह सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (प्राविधिक) सम्बद्व मुख्यालय को प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी बस्ती बनाया गया है। स्थानान्तरित अधिकारी अपनी नवीन तैनाती के स्थान पर तत्काल योगदान आख्या प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।