लखनऊ, । उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष संजीव सरन जी द्वारा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय के प्रांगण में सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को 70वें संविधान दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई दी। अध्यक्ष महोदय ने कहा कि हमारे संविधान के उद्देश्यों और लोकाचारों को कायम रखें, जो हमें स्वतंत्रता जीवन का अधिकार और विभिन्न प्रकृति की स्वतंत्रता देता है।![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi7hpDf6uyadyMhHc1ikq3VkwOr1wFr21Js5gHUL4xruojIbU4Q9QSat2Jc8xXStNfFUEPjN7U1KS9QHiL3Cc1vkEh8X2dabcvbMzamKsDLi344cR_hqBUVKNWs5_daLCFdQjQQyds-Mzff/)
70वें संविधान दिवस पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की आत्मा का हर संभव तरीके से पालन करने का संकल्प लिया। साथ ही शपथ ली कि हम सत्य निष्ठा से प्रतिज्ञान करते है कि ''भारत के संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करेंगें। संवैधानिक आदर्शो, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का आदर करेगंे। देश की संप्रभुता अखण्डता की रक्षा करेगे। महिलाओं का सम्मान करेंगें। हिंसा से दूर रहकर बंधुता बढ़ाएगें। सामाजिक, संस्कृति का संवर्धन व पर्यावरण का संरक्षण करेंगे। वैज्ञानिक दृृष्टिकोण का विकास करेंगें। सार्वजनिक सम्पत्ति की रक्षा करेंगें। व्यक्तिगत व सामूहिक गतिवधि में उत्कृष्ट बढ़ाएगें। सबको शिक्षा के अवसर प्रदान करेंगें एवं स्वतंत्रता आन्दोलन के आदर्शो को बढ़ावा देगें।'इस अवसर पर यूपीएसआरटीसी के एमडी श्री राजशेखर सहित निगम के सभी अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए।