...जब तक हमारी मांगों का समधान नहीं हो जाता है तब धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा

अवैधानिक रूप से रोकी गयी आश्रित नियुक्ति के खिलाफ जल निगम मजदूर संघ मोर्चा का तीसरे दिन धरना जारी रहा 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश जल निगम मजदूर संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में आज तीसरे दिन कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा । उत्तर प्रदेश निगम कर्मचारियों की 9 सूत्रीय मांगों के साथ वेतन,पेंशन, मृतक आश्रित एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 12 प्रतिशत डी.ए. की किश्त सहित जल निगम प्रशासन द्बारा समाधान न किये जाने पर निगम मुख्यालय पर रोष व्यक्त किया । 
राम सनेही यादव अध्यक्ष ने बताया कि उत्तर प्रदेश जल निगम के कर्मचारियों के मृतक आश्रित नियुक्ति पर नियम के विरुद्ध रोक लगाने पर व सातवां वेतन मान लागू न करने सहित 9 सूत्री मांगों पर जल निगम मोर्चा के प्रबंधक निदेशक एवं संयुक्त व संयुक्त प्रबंधक निदेशक से कई बार वार्ता हो चुकी है। 23 जनवरी को 9 सूत्री मांगों को प्रबंधक को नोटिस दिया गया था और एक माह के अंदर हमारी सभी मांगे लिखित रूप से मान ली गई थी। लेकिन आज तक सिर्फ आदेश हुआ उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसलिए जल निगम मजदूर संघर्ष मोर्चा ने मजबूर होकर धरना दिया है और अगर सरकार हमारी बातें नहीं मानती है तो यह धरना जारी रहेगा। आज तीसरे दिने अभी तक प्रदेश के लगभग 17०० कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन में शमिल हुए है। जब तक हमारी मांगों का समधान नहीं हो जाता है तब धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। पूरे प्रदेश के कर्मचारी लगातार धरना-प्रदर्शन में पहुंच रहे हैं। 
आज तीसरे दिन आन्दोलन सभा को उ.प्र. जल निगम समन्वय समिति के संयोजक इं. डी.पी. मिश्रा, इं. गौरी शंकर कुशवाहा ने अपने सम्बोधन में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
 जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पधारे कामरेड साथियों ने अपनी सहभागिता की, जिसकी अध्यक्ष राम सनेही यादव ने की। संघर्ष मोर्चा द्बारा अपनी मांगों के साथ-साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 12 प्रतिशत डी.ए. की किश्त न दिये जाने पर भी काफी साथियों द्बारा धरना प्रदर्शन में रोष व्यक्त करते हुए शीघ्र दिये जाने की मांग की गयी।
आन्दोलन सभा को का. हयात सिंह रावत, एस.पी. सिंह, मुकेश सावलिया, नरेन्द्र सिंह, आनन्द पालीवाल, सर्वदेव शुक्ला, विनोद कुमार गुप्ता, प्रदीप तिवारी, बनवारी लाल शर्मा, सुनहरी लाल, महेन्द्र प्रसाद तिवारी, राम अचल सिंह, राम जी लाल आर्य, शशी प्रकाश शर्मा, ज्योति श्रीवास्तव, हरिश्चन्द्र चौरसिया, श्रीमती रेखारानी, आशफाक आलम कुरैशी, असलम खान, दयाराम मौर्या, कैलाश यादव, उदय प्रताप, विपिन श्रीवास्तव, अजहार अली ने सभा को सम्बोधत किया। धरना सभा का संचालन महासचिव मण्डल सतीश कुमार शर्मा, गिरीश कुमार यादव ने किया। अजय कुमाार गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।