प्रदर्शनी अपने अतीत के गौरवशाली क्षणांे का स्मरण कराने का शानदार प्रयास: मुख्यमंत्री
विधान सभा अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस के अवसर पर विधानसभा में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

 

मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विज़िटर्स बुक पर अपने विचार व्यक्त किये

 

लखनऊ। विधान सभा अध्यक्ष  हृदय नारायण दीक्षित तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज संविधान दिवस के अवसर पर विधानसभा में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित 'संविधान दिवस' प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विज़िटर्स बुक पर अपने विचार भी व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी अपने अतीत के गौरवशाली क्षणांे का स्मरण कराने का शानदार प्रयास है। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रदर्शनी सुन्दर संदेशदाता है। हम सब इससे अभिभूत हैं।
इस मौके पर जल शक्ति मंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह सहित अन्य मंत्रिगण, विधान परिषद सदस्य  स्वतंत्र देव सिंह, मुख्य सचिव   आर.के. तिवारी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह  अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव विधान सभा प्रदीप कुमार दुबे तथा निदेशक सूचना  शिशिर एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।