प्रतापगढ़ में  भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन 

राफेल मामले में कांग्रेस और राहुल गांधी सार्वजनिक माफी मांगे : संगमलाल 

 

प्रतापगढ़,। राफेल विमान मामले में राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर झूठा आरोप लगाने, अभद्र टिप्पणी करने, मर्यादाहीन राजनीति करने तथा देश की जनता को गुमराह करने को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता पैदल मार्च निकालकर जनता के सामने सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी एवं उनकी पार्टी द्वारा माफी मांगने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही को सौंपा। सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि वर्षों से देश की सत्ता पर काबिज देश और देश की जनता को लूटने वाले एवं गुमराह करने वाली कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनकी पार्टी एक ईमानदार देशभक्त प्रधानमंत्री पर झूठा आरोप लगाती है जो सरासर 130 करोड़ की जनता का अपमान है। जिस प्रकार राफेल विमान मामले में देश के प्रधानमंत्री को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा क्लीन चिट निर्णय मिला है, जनता के सामने सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी एवं उनकी पार्टी को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।  भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र एवं सांसद संगम लाल गुप्ता के नेतृत्व में जिले के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने चौक, श्रीराम चौराहा, राजा पाल चौराहा होते हुए कचहरी परिसर तक पैदल मार्च का प्रदर्शन किया और राफेल विमान मामले में प्रधानमंत्री पर झूठा आरोप लगाने तथा देश की जनता को गुमराह करने हेतु राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी जनता के सामने सार्वजनिक रूप माफी मांगने की बात कही। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेश सिंह, महामंत्री अशोक मिश्रा, संतोष मिश्रा, कृष्ण कांत मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, शिवशंकर सिंह, राघवेंद्र शुक्ला, प्रकाश सिंह, अजय पांडे, मंडल अध्यक्ष विजय तिवारी, तुषार खंडेलवाल, लवलेन्द्र मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।