शहर में हर तरफ उठ रहा धुआं , वातावरण प्रदूषित हो रहा,लोग परेशान है







वातावारण प्रदूषित न हो इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी आदेश दे रहे हैं 


धुआं निकल रहा है और वातावरण प्रदूषित हो रहा है

















सीतापुर।  प्रशासन ने भी धुआं पर अंकुश लगाने को कहा है। बावजूद इसके जिले के जिम्मेदार पूरी तरह से बेपरवाह नजर आ रहे हैं। गली मुहल्लों से लेकर सड़कों तक खुलेआम कचरे सुलग रहे हैं। जिनसे बेतहाशा धुआं निकल रहा है और वातावरण प्रदूषित हो रहा है। कचरों से उठता धुआं ऐसा लग रहा है, कि जैसे आदेश ही धुआं हो रहे हों। आंख अस्पताल से बड़ा डाकघर जाने वाले मार्ग पर कचरे का ढेर सुलग रहा था। बेतहाशा धुआं निकलकर वातावरण को प्रदूषित कर रहा था। यह ऐसा मार्ग है, जिससे जिले के आला अधिकारी भी गुजरते हैं। बावजूद इसके सुलगते हुए इस कचरे पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा था। श्यामनाथ मुहल्ले में कचरे में लकड़ी का खोखा पड़ा था। यह खोखा कचरे के साथ ही सुलग रहा था। एसपी आफिस के निकट एचकेपी गेट पर ही कचरे के ढेर में आग लगी थी। शहर में हर तरफ धुआं उठ रहा था, वातावरण प्रदूषित हो रहा था और लोग परेशान थे।