कुलसचिव ने विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन कृत्रिम अंग एवं पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया
कुलसचिव, डाॅ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय,

 

लखनऊ ।  कुलसचिव, डाॅ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ  अमित कुमार सिंह ने आज विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन कृत्रिम अंग एवं पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कृत्रिम अंग एवं पुर्नवास केन्द्र के मुख्य भवन एवं हास्टल का कार्य लगभग 98 प्रतिशत पूरा हो चुका है, स्थल विकास एवं बाउण्ड्री वाॅल का कार्य तीव्र गति से चल रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण कराये जाने की योजना है। उन्होेंने कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबन्धक को प्रत्येक दशा में आगामी 20 दिसम्बर तक भवन निर्माण का कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिये। 

उन्होंने बताया कि केन्द्र के संचालन के लिए फर्नीचर लैब उपकरण आदि कि उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने हेतु कार्यवाही प्रचलन में है। इस केन्द्र को दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंगों का निर्माण व विकास के दृष्टिगत विशेषज्ञ केन्द्र  के रूप में विकसित किये जाने की सरकार की कार्ययोजना है, जिससे जहां एक ओर यहां पर दिव्यांगजनों को निःशुल्क एवं अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध हो स

 .केंगे वहीं दूसरी ओर इस केन्द्र के माध्यम से शोध व अनुसंधान को भी गति प्रदान किये जाने का लक्ष्य है। इसी उद्देश्य से 07 नवम्बर, 2019 को अपर मुख्य सचिव, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग श्री महेश कुमार गुप्ता द्वारा भगवान महावीर सेवा संस्थान के संस्थापक श्री देवेन्द्र राज मेहता के साथ इस केन्द्र का भ्रमण किया गया था। साथ ही साथ इसे आधुनिक स्वरूप में विकसित कर स्थापित करने के लिए जो भी सम्भावित विकल्प हो सकते हैं उन सभी पर चर्चा की जायेगी। सरकार की यह कार्ययोजना है कि इस केन्द्र को प्रभावी तरीके से संचालित कराते हुए विशिष्ट केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा।

निरीक्षण के समय परियोजना प्रबन्धक   मुसाफिर यादव, स्थानिक अभियन्ता  शशि प्रताप सिंह एवं अन्य सहयोगी कार्मिक उपस्थित थे।