मुख्यमंत्री ने जनपद देवरिया में ग्राम बहोर धनौती पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री ने पं. रामानुज त्रिपाठी की धर्मपत्नी  श्रीमती मरजादी देवी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पं. रामानुज त्रिपाठी की धर्मपत्नी श्रीमती मरजादी देवी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की। उन्होंने आज देवरिया जनपद के विकास खण्ड भलुअनी, ग्राम बहोर धनौती स्थित पं0 रामानुज त्रिपाठी के आवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सभी को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री  ने जनपद देवरिया के विकास खण्ड भलुअनी, ग्राम बहोर धनौती में वृक्षारोपण भी किया।