प्रदेष के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अपर मुख्य सचिव ने ग्रहण किया पुरस्कार
दिव्यांगजन पुनर्वास के लिए उ0प्र0 को सर्वोत्तम राज्य का राष्ट्रीय पुरस्कार

 

उपराष्ट्रपति ने प्रदान किए पुरस्कार

 

लखनऊ । केन्द्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजन पुनर्वास के क्षेत्र में उत्तर प्रदेष को सर्वोत्तम राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त दो अन्य श्रेणियों में भी उत्तर प्रदेष को पुरस्कृत किया गया। उक्त पुरस्कार विष्व दिव्यांगजन दिवस के मौके पर आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति श्री एम0 वेंकैया नायडू द्वारा प्रदान किये गये।          
दिव्यांगजन सषक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेष के अपर मुख्य सचिव  महेष कुमार गुप्ता ने प्रदेष सरकार की तरफ से यह पुरस्कार प्राप्त किए। सर्वक्षेष्ठ पुनर्वास सेवायें उपलब्ध कराने के लिए वाराणसी जनपद को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार वाराणसी के जिला दिव्यांग अधिकारी श्री राजेष मिश्रा द्वारा ग्रहण किया गया। इसके अतिरिक्त सुश्री शबीना सैफी लखनऊ, सुश्री विदिषा गाजियाबाद, सुश्री सीमा तिवारी झांसी एवं सुश्री प्रियंका देवी लखनऊ को अन्य श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये गये।
प्रदेष के अपर मुख्य सचिव महेष कुमार गुप्ता ने बताया कि सुगम्य भारत अभियान के क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेष को सर्वाेत्तम राज्य का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त विभाग की वेबसाइट को सर्वोत्तम दिव्यांग हितैषी वेबसाइट तथा सर्वश्रेष्ठ पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए वाराणसी जिले को सर्वोत्तम जिले का पुरस्कार प्रदान किया गया है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजन के लिए सुगम्य भौतिक अवस्थापना एवं अन्य संचार सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सुगम्य भारत अभियान का शुभारम्भ वर्ष 2014-15 में किया गया था, जिसके तहत प्रदेष के विभिन्न जिलों में सार्वजनिक भवनों को दिव्यांगजन हितैषी बनाए जाने के लिए तीन वर्षाें में उत्तर प्रदेष सरकार द्वारा किए गए प्रयासों को सर्वोत्तम मानते हुए सर्वोत्तम राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया है।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि सर्वोत्तम सुगम्य वेबसाइट में दृष्टिबाधित दिव्यांगजन स्क्रीन रीडर साॅफ्टवेयर का प्रयोग किया गया है। माउस का प्रयोग करने में कठिनाई महसूस करने वाले व्यक्ति इस वेबसाइट पर वाॅयस रिकाॅगनिषन साॅफ्टवेयर का प्रयोग कर सकते हैं। वर्बल कमांड पर कम्प्यूटर काम करता है। वाराणसी में दिव्यांगों के लिए अच्छा काम होने के कारण सर्वोत्तम जनपद का पुरस्कार मिला है।
इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री  थावर चंद गहलोत, केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्यमंत्री सर्वश्री कृष्ण पाल, रामदास अठावले एवं रतनलाल कटारिया, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।