भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने किया जलाभिषेक 

भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने किया जलाभिषेक


मंदिर में चढ़ने वाला दूध से मखाने की खीर व सेवादारों के लिए चाय का वितरण किया गया



देश एवं विदेश की नदियों एवं दिव्य जल स्रोतों से लाए गए 11 पवित्र एवं दिव्य जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया


 









 लखनऊ । भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी भी मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया।राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित मनकामेश्वर मंदिर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। भोर से यहां दर्शन का क्रम शुरू हुआ जो देर दिनभर चलता रहा। बीच-बीच में बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ बल्कि बढ़ता गया। मंदिर से लेकर बंधे तक महिलाओं व पुरुषों की लंबी कतारें देखने को मिली। हाथों में गंगाजल, दूध, फल फूल पूजन सामग्री लिए बम भोले के जयकारों के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। मंदिर महंत देव्या गिरी ने बताया कि मंदिर में चढ़ने वाला दूध से मखाने की खीर व सेवादारों के लिए चाय का वितरण किया गया।

प्रातः देश एवं विदेश की नदियों एवं दिव्य जल स्रोतों से लाए गए 11 पवित्र एवं दिव्य जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। गंगोत्री, यमनोत्री, अलखनंदा, प्रयागराज, अमरनाथ तीर्थ का जल, हर की पौड़ी का जल, कामाख्या देवी शक्तिपीठ का जल, कल्याणी नदी, बदरीनाथ के माणा गांव के निकट सरस्वती नदी का जल, कैलाश मानसरोवर का जल एवं गोमती के जल, 51 कलश जल गोमती से बेसन, शहद, दही एवं भगवान का पूजन एवं स्नान हुआ। 2:30 बजे भस्मआरती के बाद 3 बजे मुख्यआरती के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।