मुख्यमंत्री को परिवहन निगम की ओर से 2.47 करोड़ रु.का चेक भेंट 
खनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  को आज यहां उनके सरकारी आवास पर प्रमुख सचिव परिवहन श्री राजेश कुमार सिंह तथा यू.पी.एस.आर.टी.सी. के एम.डी. राजशेखर ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूयू.पी.एस.आर.टी.सी.) की ओर से 2.47 करोड़ रुपये का चेक ‘मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष’ के लिए भेंट किया। 

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से उत्पन्न हुई स्थिति के मद्देनजर प्रदेशवासियों से आर्थिक मद्द का आह्वान किया है। इसी क्रम में यू.पी.एस.आर.टी.सी. के सभी नियमित कर्मचारियों ने अपने एक दिन के वेतन का ‘मुख्यमंत्री राहत कोष’ में स्वैच्छिक योगदान किया है।