15 से 25 मई तक, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत निःशुल्क वितरण किया जाएगा
लॉकडाउन से प्रभावित श्रमिकों, दैनिक मजदूरों तथा अन्य राज्यों में प्रवासी उत्तर प्रदेश के निवासियों की विशेष सुविधा हेतु भारत सरकार की  योजना के तहत राष्ट्रीय राशन पोर्टबिलिटी की शुरुआत

 

 6.57 लाख अंतःजनपदीय, 49,627 अंतर्जनपदीय लाभार्थियों ने राज्य स्तरीय पोर्टबिलिटी का लाभ लिया। 25 महाराष्ट्र, 1 केरल, 24 हरियाणा, 2 राजस्थान के लाभार्थियों ने उत्तर प्रदेश से राशन लिया। उत्तर प्रदेश के 3 लाभार्थियों ने कर्नाटक से, एक ने गोवा से और 10 ने महाराष्ट्र से राष्ट्रीय राशन पोर्टबिलिटी का लाभ उठाते हुए राशन लिया

 

11 मई को  सामान्य वितरण साइकल का अंतिम दिवस होगा जिसमें बाइओमेट्रिक काम न करने वालों को प्रॉक्सी के द्वारा राशन दिया जाएगा। इस बार से प्रॉक्सी करने वाले को राशन लेने से पूर्व अपना या अपने परिवार के किसी भी सदस्य का वैलिड मोबाइल नं. में अनिवार्य रूप से दर्ज कराना पड़ेगा

 

15 से 25 मई तक, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत निःशुल्क वितरण किया जाएगा जिसमें सभी कार्डधारकों को उनके राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों के आधार पर प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल निःशुल्क दिया जाएगा

 

लखनऊ। खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा महामारी की विषम परिस्थियों में लॉक डाउन से प्रभावित श्रमिकों, दैनिक मजदूरों तथा अन्य राज्यों में प्रवासी उत्तर प्रदेश के निवासियों की विशेष सुविधा हेतु भारत सरकार की ;व्दम छंजपवदए व्दम ब्ंतकद्ध योजना के तहत राष्ट्रीय राशन पोर्टबिलिटी की शुरुआत 1 मई से की गई। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश का कोई लाभार्थी अन्य राज्य से तथा अन्य राज्य का कोई भी लाभार्थी उत्तर प्रदेश से छथ्ै। के तहत बने किसी भी राशन कार्ड की राशन संख्या मात्र बताकर राशन ले सकता है। यह सुविधा आधार आधारित वितरण एवं पिछले 6 माह से सक्रिय राशन कार्डों पर ही होगी।

फिलहाल उत्तर प्रदेश सहित 16 राज्य (आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश) तथा केंद्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली के लाभार्थी आपस में राशन पोर्टबिलिटी का लाभ उठा सकेंगे। प्रवासी मजदूरों को इस योजना का विशेष लाभ मिलेगा। 

09 मई  तक 6.57 लाख अंतःजनपदीय, 49,627 अंतर्जनपदीय लाभार्थियों ने राज्य स्तरीय पोर्टबिलिटी का लाभ लिया। 25 महाराष्ट्र, 1 केरल, 24 हरियाणा, 2 राजस्थान के लाभार्थियों ने उत्तर प्रदेश से राशन लिया। उत्तर प्रदेश के 3 लाभार्थियों ने कर्नाटक से, एक ने गोवा से और 10 ने महाराष्ट्र से राष्ट्रीय राशन पोर्टबिलिटी का लाभ उठाते हुए राशन लिया।

1 मई से 11 मई तक, सामान्य वितरण साइकल में गेहूँ और चावल दोनों वितरित हो रहा है।  6.31 लाख परिवारों के 24 लाख लोगों को 13111 डज् राशन वितरण हुआ। 09 मई तक 3.13 करोड़ परिवारों के 13 करोड़ लोगों को 7.24 लाख डज् राशन दिया गया। कुल लक्षित वितरण का करीब 92 प्रतिशत वितरण हुआ। अंतयोदय कार्डधारकों, श्रमिकों/मजदूरों हेतु वितरण निशुल्क हो रहा है। कुल वितरण का 35 प्रतिशत निशुल्क वितरण हुआ।

 11 मई को  सामान्य वितरण साइकल का अंतिम दिवस होगा जिसमें बाइओमेट्रिक काम न करने वालों को प्रॉक्सी के द्वारा राशन दिया जाएगा। इस बार से प्रॉक्सी करने वाले को राशन लेने से पूर्व अपना या अपने परिवार के किसी भी सदस्य का वैलिड मोबाइल नं0 म्च्व्ै में अनिवार्य रूप से दर्ज कराना पड़ेगा। 15  से 25 मई तक, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत निःशुल्क वितरण किया जाएगा जिसमें सभी कार्डधारकों को उनके राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों के आधार पर प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल निःशुल्क दिया जाएगा।

कोरोना की विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखकर अब तक करीब 5.21 लाख नए राशन कार्ड बनाए गए ताकि मजदूर/नरेगा श्रमिक तथा अन्य जरूरतमंद को राशन मिल सके। दिव्यांग/निशक्त जनों तथा हाट्स्पाट में कम्प्लीट लाकडाउन की स्थिति में राशन की होम डिलीवरी की जा रही है।