बाॅर्डर के दोनों थानाध्यक्षों को तत्काल निलम्बित कर दिया जाए:मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने जनपद औरैया में एक सड़क दुर्घटना में  प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया


 प्रत्येक मृतक के परिवार को 02 लाख रु0 तथा दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रु0 की आर्थिक सहायता स्वीकृत

 

पीड़ितों को हर संभव राहत प्रदान करने तथा सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश

 

 

उक्त थाना क्षेत्र के प्रभारी क्षेत्राधिकारियों को कठोर चेतावनी

मथुरा के एसएसपी व एडीशनल एसपी तथा आगरा के एसएसपी व एडीशनल एसपी का तत्काल स्पष्टीकरण लिया जाए

 

एडीजी आगरा जोन व आईजी आगरा जोन का भी इस प्रकरण में स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए

 

दोनों ट्रक मालिकों पर आई0पी0सी0 की सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज करने तथा दोनों ट्रक को जब्त करने के निर्देश

 

मुख्यमंत्री ने सभी बाॅर्डर क्षेत्रों में इस निर्देश पर पुनः बल दिया कि ट्रक आदि असुरक्षित साधनों से कोई भी व्यक्ति न चले

 

मुख्यमंत्री ने बाॅर्डर क्षेत्र के प्रत्येक जनपद में जिलाधिकारी के निवर्तन पर 200 बस रखने का
आदेश पहले ही दे रखा तथा प्रवासी कामगारों/श्रमिकों को बस से भेजने के लिए धनराशि भी स्वीकृत की

 

मुख्यमंत्री द्वारा जिलाधिकारियों को इन आदेशों का कड़ाई से पालन करने के पुनः निर्देश 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने जनपद औरैया में एक सड़क दुर्घटना में प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 02 लाख रुपए तथा इस दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ितों को हर संभव राहत प्रदान करने तथा सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री  ने इस घटना का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए यह आदेश दिए हैं कि बाॅर्डर के दोनों थानाध्यक्षों को तत्काल निलम्बित कर दिया जाए। साथ-साथ उक्त थाना क्षेत्र के प्रभारी क्षेत्राधिकारियों को कठोर चेतावनी दी जाए।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि जनपद मथुरा के एसएसपी व एडीशनल एसपी तथा जनपद आगरा के एसएसपी व एडीशनल एसपी का तत्काल स्पष्टीकरण लिया जाए। साथ-साथ एडीजी आगरा जोन व आईजी आगरा जोन का भी इस प्रकरण में स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए।
मुख्यमंत्री ने दोनों ट्रक मालिकों पर आईपीसी की सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज करने तथा दोनों ट्रक को जब्त करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा सभी बाॅर्डर क्षेत्रों में इस निर्देश पर पुनः बल दिया गया है कि ट्रक आदि असुरक्षित साधनों से कोई भी व्यक्ति न चले। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री ने बाॅर्डर क्षेत्र के प्रत्येक जनपद में जिलाधिकारी के निवर्तन पर 200 बस रखने का आदेश पहले ही दे रखा है। साथ ही, प्रवासी कामगारों/श्रमिकों को बस से भेजने के लिए धनराशि भी स्वीकृत की है। इसके दृष्टिगत मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारियों को इन आदेशों का कड़ाई से पालन करने के पुनः निर्देश दिए हैं।